📅 Monday, 05 October 2026 | 05:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,770 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

शुक्र-वरुण-बुध के दुर्लभ योग से इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के रास्‍ते

📅 03 April 2026, 10:25 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शुक्र-वरुण-बुध के दुर्लभ योग से इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के रास्‍ते
शुक्र-वरुण-बुध के दुर्लभ योग से इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के रास्‍ते

ज्योतिष (Astrology) के अनुसार अप्रैल 2026 की शुरुआत कुछ राशियों (Zodiac Signs) के लिए बेहद खास साबित हो रही है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 को ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जब शुक्र, वरुण और बुध ग्रहों ने मिलकर शुभ योगों (Auspicious Combinations) का निर्माण किया।

इस दिन दोपहर करीब 4:47 बजे शुक्र और वरुण के बीच 30 डिग्री का अंतर बनते ही द्विद्वादश योग बना। इसके बाद शाम के समय वरुण और बुध के बीच 18 डिग्री की दूरी से अष्टादश योग का निर्माण हुआ। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अचानक लाभ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह ग्रह गोचर शुभ संकेत लेकर आया है-

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है। संपत्ति, वाहन या जमीन से जुड़े फैसले लेने के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। छोटी यात्राएं भी लाभकारी रह सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर नई ऊर्जा और सफलता का संकेत दे रहा है। नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा देगा। शिक्षा और सीखने से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय अचानक लाभ दिलाने वाला हो सकता है। करियर और व्यापार में नए रास्ते खुल सकते हैं। निवेश से फायदा मिलने की संभावना है और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए दोस्त और संपर्क जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं, हालांकि सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें