ज्योतिषी

सूर्य देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, मान- सम्मान के साथ मिलेगी अपार धन-संपत्ति

Pushplata
सूर्य देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, मान- सम्मान के साथ मिलेगी अपार धन-संपत्ति
सूर्य देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, मान- सम्मान के साथ मिलेगी अपार धन-संपत्ति

Sun Transit In Pisces: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं सूर्य देव आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, प्रशासन और सरकारी नौकरी के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब सूर्य देव एकसे दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और गुरु में मित्रता का भाव है। इसलिए इस ग्रह के प्रभाव से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। 

धनु राशि 

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जो नौकरी बदलने के लिए कोशिश कर रहे थे, उन्हें भी नई नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मेष राशि 

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है।  सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी या विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं| आपके रुके हुए कार्य बनेंगे।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News