📅 Wednesday, 23 September 2026 | 04:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹252,300 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

Samudrik Shastra: शरीर के इन 5 अंगों पर निशान मतलब व्यक्ति होता है अति भाग्यशाली, जीवन में खूब पाते है धन और शोहरत

📅 11 July 2024, 10:16 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Samudrik Shastra: शरीर के इन 5 अंगों पर निशान मतलब व्यक्ति होता है अति भाग्यशाली, जीवन में खूब पाते है धन और शोहरत
Samudrik Shastra: शरीर के इन 5 अंगों पर निशान मतलब व्यक्ति होता है अति भाग्यशाली, जीवन में खूब पाते है धन और शोहरत

Samudrik Shastra: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों का आकार और निशान के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम आपको ऐसे निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको गॉड गिफ्टेड माना जाता है। साथ ही ये निशान जिन लोगों के शरीर पर होते हैं वो अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं ये लोग अति धनवान होते हैं।

चेहर पर कोई निशान

  • सामुद्रिक शास्त्र अनुसार चेहरे पर बर्थ मार्क होना सौभाग्य की निशानी माना जाता है। चेहरे पर बर्थ मार्क होने से व्यक्ति के पास पैसों की कोई कमी नहीं होती। साथ ही ऐसे लोग संवेदनशील माने जाते जाते हैं। वहीं इन लोगों को समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये लोग हमेशा कुछ अलग करने की सोचते हैं।
  • पैरों पर बर्थ मार्क 

    पैरों पर बर्थ मार्क होना लकी माना जाता है। ये लोग जीवन में हमेशा सुखी रहते हैं। साथ ही ऐसे लोग बहुत ही तरक्की पसंद होते हैं। ये लोग भाग्य के धनी होते हैं। साथ ही इनके पास खूब धन- संपत्ति होती है।

    पेट पर बर्थ मार्क का मतलब

    सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के पेट पर बर्थ मार्क होता है। ऐसे लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही ये लोग कभी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। ये लोग कितना भी धन कमा लें लेकिन ये कभी तृप्त नहीं होते। ये थोडे़ लालची किस्म के होते हैं।

    सीने पर बर्थ मार्क

    भाग्यशाली लोगों के सीने पर बर्थ मार्क होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। साथ ही इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये लोग सामने वाले के साथ बहुत जल्दी घुलमिल जाते हैं। प्यार के मामले में ऐसे लोग काफी सफल माने जाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

    पीठ पर बर्थ मार्क का मतलब

    जिन लोगों के पीठ पर बर्थ मार्क होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी होते हैं। साथ ही ये लोग खुले दिल वाले होते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। वहीं ये लोग हर काम को समय पर पूरा करना पसंद करते हैं। 

     

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें