📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन-वैभव : 30 दिन बाद शनि होंगे उदय

📅 05 February 2023, 01:06 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन-वैभव : 30 दिन बाद शनि होंगे उदय
इन राशि वालों को खूब मिलेगा धन-वैभव : 30 दिन बाद शनि होंगे उदय

ज्योतिष (Astrology) के अनुसार हर ग्रह (Planet) अपने समय पर ही उदय और अस्त (Rise and Set) होता है। वहीं 17 जनवरी 2023 को कुंभ (Aquarius) में गोचर (Transit) कर चुके शनि (Shani) इन दिनों अस्त हैं। किसी भी ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है। अस्त ग्रह राशियों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। 6 मार्च 2023 को शनि फिर से कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं। शनि के उदय होने से कुछ राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। वहीं शनि के उदय होने से कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। आइए जानते हैं कि शनि का उदय किन राशि वालों को लाभ कराने वाला है।

वृषभ राशि : शनि का उदय होना वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी शुभ फलदायी रहने वाला है। बता दें कि शनि इस राशि के दसवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्यापार शुरू करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल है। बता दें कि शनि सिंह राशि के सातवें भाव में धन योग बना रहे हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को व्यापार और नौकरी में खूब धन लाभ होगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि में इस समय साढ़ेसाती चल रही है। 6 मार्च को शनि के लग्न भाव में उदित होने कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ होगा। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि : शनि के उदय होने से तुला राशि वालों के जीवन में कई सारी खुशियां आने वाली है। इस दौरान इन्हें नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आ रही समस्या से निजात मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। मन मुताबिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें