📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

ये 4 राशि वाले लोग माने जाते हैं बेहद मजाकिया स्वभाव के, हर महफिल में जमा देते हैं रंग

📅 06 February 2022, 10:42 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ये 4 राशि वाले लोग माने जाते हैं बेहद मजाकिया स्वभाव के, हर महफिल में जमा देते हैं रंग
ये 4 राशि वाले लोग माने जाते हैं बेहद मजाकिया स्वभाव के, हर महफिल में जमा देते हैं रंग

ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। वहीं इन ग्रहों की मूल प्रकृति में काफी अंतर होता है। जिसका प्रभाव इन राशियों से जुड़े जातकों पर पड़ता है। इसलिए हर इंसान का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। 

आज हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक बिंदास और मिलनसार स्वभाव के माने जाते हैं। ये जिस भी महफिल में जाएं वहां पर अपना रंग जमा देते हैं। ये लोग खुलकर अपनी जिंदगी को पूरी मौज के साथ जीते हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…

वृष : इस राशि के लोग बेहद मजाकिया स्वभाव के माने जाते हैं। ये जिस भी महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। ये कोई ना कोई ऐसी बात कर देते हैं जिसको सामने वाले को हंसी आ जाती है। ये बहुत ही चुलबुले स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी बात की टेंशन नहीं लेते। इनका मामना होता है कि जिंदगी एक बार मिली है उसको खुलकर जीया जाए। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार भी होते हैं। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

धनु: इस राशि के लोगों को अपने विनम्र स्वभाव और मौज- मस्ती भरे अंदाज के लिए जाना जाता है। ये अच्छी बातों को तुरंत ग्रहण करते हैं। ये सामने वाले की फालतू बातों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते। इनके चेहरे पर हमेशा एक मौन मुस्कान देखने को मिलती है। जो इनको दूसरों से अलग बनाती है। ये लोग जब भी दोस्तों के बीच में होते हैं, तो छोटे- छोटे जोक्स छेड़ते रहते हैं। 

मीन: इस राशि के लोगों को बहुत ही हसमुख स्वभाव के माने जाते हैं। इसके साथ ही ये बहुत ही ठंडे दिमाग वाले भी होते हैं। ये जल्‍दी भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेते। कोई भी परिस्थिति हो ये खुद को बहुत ही सुलझाकर और शांति के साथ रखते हैं। ये लोग कठिन से कठिन स्थिति से भी निपट लेते हैं। हालांकि ये लोग काफी भावुक होते हैं, लेकिन जिंदगी को पूरी मस्‍ती के साथ जीते हैं। ये लोग मजाकिया प्रकृति के होते हैं। ये खुद भी खुश रहना चाहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

मिथुन: इस राशि के लोग मिलनसार और मस्‍त स्‍वभाव के होते हैं। साथ ही इन लोगों को हंसी- मजाक करना और दूसरों को हंसाना बहुत अच्‍छा लगता है। इस राशि के लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। ये कुछ खास प्‍लानिंग के साथ कुभी कुछ नहीं करते। ये जिंदगी के साथ चलते हैं और जीवन जिस ओर ले जाता है, उस ओर चल देते हैं। इतना ही नहीं इनके अंदर इतनी खूबी होती है क‍ि ये गुस्‍से से तमतमा रहे लोगों का भी गुस्‍सा शांत कर देते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें