📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Mangal Gochar 2024: मंगल ने बदली चाल, बनेंगे बारिश के योग, सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर जानिए

📅 06 February 2024, 12:00 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Mangal Gochar 2024: मंगल ने बदली चाल, बनेंगे बारिश के योग, सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर जानिए
Mangal Gochar 2024: मंगल ने बदली चाल, बनेंगे बारिश के योग, सभी राशियों पर कैसा रहेगा असर जानिए

लाल रक्त प्रधान ग्रह मंगल (Mangal) ने अपनी चाल बदल ली है। अभी तक धनु राशि में चल रहे मंगल 5 फरवरी को रात 9:30 बजे राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मंगल का ये गोचर  विभिन्न राशि के जातकों पर असर डालेगा.

   मंगल ने बदली चाल 

मंगल ग्रह धनु राशि में चल रहे मंगल ने  5 फरवरी की रात 9:30 बजे मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। जब भी मंगल चाल बदलता है तो प्राकृतिक परिवर्तन होता है। मंगल इसके बाद 15 मार्च तक इसी स्थिति में रहेंगे।

   मकर राशि में कब तक रहेंगे मंगल

ज्योतिषाचार्य के अनुसार लाल ग्रह मंगल 5 फरवरी को धनु से मकर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब 40 दिन तक ये इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद ये कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।

  बलवान हुए मंगल 

मकर राशि (Makar Rashi) में मंगल उच्च के होते हैं। यानी मकर मंगल की उच्च राशि है। जब भी कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तो वह अत्यंत बलवान रहता है।

   उच्च के मंगल से इन्हें होगा फायदा 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार अपनी उच्च राशि में प्रवेश करके बलवान मंगल के पास में किसी को रंक और किसी को राजा बनाने की क्षमता है।

   मंगल का सभी राशियों पर असर 

   मेष राशि-

आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो जाएगा। आपको अपनी संतान से लाभ होगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

   वृष राशि

कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। जनता में आपकी स्वीकारता बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा। भाई बहनों के साथ में थोड़ा संबंध खराब हो सकता है।

   मिथुन राशि

धन आने के नए-नए रास्ते खुलेंगे। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

   कर्क राशि

व्यापार में उन्नति होगी। लंबी यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। धन आने का अच्छा योग बन सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

   सिंह राशि

अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क न ले।

   कन्या राशि

आपकी संतान को लाभ प्राप्त होगा। धन आने में बाधा आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

   तुला राशि

जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन आने का योग बनेगा। कार्यालय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी।

   वृश्चिक राशि

भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का संहार होगा।

   धनु राशि

धन आने का योग बनेगा। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से डरें। संतान की उन्नति होगी।

   मकर राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं।

   कुंभ राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

   मीन राशि

धन आने का योग है। संतान को कष्ट हो सकता है शत्रु समाप्त होंगे।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें