ज्योतिषी

कर्क राशि में बन रहा महालक्ष्मी योग, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग

Pushplata
कर्क राशि में बन रहा महालक्ष्मी योग, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग
कर्क राशि में बन रहा महालक्ष्मी योग, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग

Mahalaxmi Yoga 2024 In Kark: ग्रहों के सेनापति मंगल नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। भूमिपुत्र मंगल के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर जरूर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को आत्म विश्वास, साहस का कारक माना जाता है। मंगल एक राशि में करीब 46 दिन तक रहते हैं। ऐसे में उन्हेंं दोबारा एक राशि में आने में करीब 18 महीने का वक्त लग जाता है। जल्द ही मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में चंद्रमा की राशि में होकर चंद्रमा के साथ जल्द ही युति करेंगे, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा का अपने ही घर में मंगल के साथ युति करने से इसका शुभ फल कई गुना अधिक पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल और चंद्रमा की युति से पबना महालक्ष्मी योग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…

द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल 20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा 21 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 21 अक्टूबर को दोनों ग्रहों के बीच युति होगी, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कुछ राशि के जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। आप भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी के कारण लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप खूब धन कमाने में सफल होंगे और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में महालक्ष्मी योग लग्न भाव में बनने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा बोनस मिलने के भी योग बन रहे हैं। व्यापार की बात करें, तो काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। शेयर मार्केट, स्टॉक के माध्यम से काफी धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बोनस मिलने के भी काफी अच्छी चांसेस नजर आ रहे हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संपत्ति, वाहन खरीदने ने का चांस मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको मिलने वाला है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने काम से खुश और संतुष्ट नजर आ रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब मुनाफा मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन बचाने में कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो आप एकदम फिट रहने वाले हैं।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News