📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
ज्योतिषी

Lucky Wife For Husband : इन गुणों वाली स्त्री पति के लिए मानी जाती है भाग्यशाली

📅 25 December 2021, 03:21 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Lucky Wife For Husband : इन गुणों वाली स्त्री पति के लिए मानी जाती है भाग्यशाली
Lucky Wife For Husband : इन गुणों वाली स्त्री पति के लिए मानी जाती है भाग्यशाली

आचार्य चाणक्य की नीतियों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ये भारत के महान ज्ञानी और विद्वानों में से एक थे। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। कहा जाता है कि चाणक्य की नीतियों से ही चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बनने में कामयाब हो सके। चाणक्य नीति में स्त्री के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। यहां हम बात करेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने भाग्यशाली स्त्री के कुछ विशेष गुणों के बारे में बताया है।

चाणक्य नीति कहती है धार्मिक विचारों वाली स्त्री से शादी करके व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ऐसी स्त्री घर को स्वर्ग बनाकर रखती है। जिस घर में नित्य नियम पूजा- पाठ होती है, वहां पर भगवान का वास होता है। ऐसे घर में कभी किसी तरह की दिक्कत नहीं आती।

इसी के साथ जो स्त्री संतोषी होती है वो भी अपने पति की किस्मत बदल देती है। लाइफ में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ऐसी स्त्री कभी अपने पति का साथ नहीं छोड़ती। इनके अंदर परिस्थिति के हिसाब से ढलने की अच्छी क्षमता होती है।

चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री धैर्यवान होती है वो जीवन में कभी असफल नहीं होती। ऐसी स्त्री अपने पति का भाग्य बदल देती है। क्योंकि धैर्यवान व्यक्ति कभी परेशान नहीं होता। 

क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री क्रोध नहीं करती है वो घर को स्वर्ग बनाकर रखती है। ऐसी स्त्री को सही गलत का सही समझ होती है। ऐसी स्त्री के रहने से घर परिवार में हमेशा खुशहाली का माहौल रहता है.

जो स्त्री मीठे वचन बोलती है उसे हर जगह सम्मान मिलता है। ऐसी स्त्री जिस व्यक्ति से शादी करती है उसकी किस्मत बदल जाती है। ऐसी स्त्री के होने से घर परिवार में हमेशा सुख शांति का माहौल बना रहता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें