📅 Friday, 09 October 2026 | 10:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,318.60 ▲ +725.36 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,494.55 ▲ +262.75 (+1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

भगवान गणेश इन 3 राशि वालों पर रहते हैं मेहरबान, गणेश चतुर्थी से अगले 10 दिन तक मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

📅 09 September 2024, 11:10 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भगवान गणेश इन 3 राशि वालों पर रहते हैं मेहरबान, गणेश चतुर्थी से अगले 10 दिन तक मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
भगवान गणेश इन 3 राशि वालों पर रहते हैं मेहरबान, गणेश चतुर्थी से अगले 10 दिन तक मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Ganesh Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में जब कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होता है, तो भगवान गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। वहीं आपको बता दें कि जिस व्यक्ति पर गणेश जी मेहरबान होते हैं तो ऐसे लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं आपको बता दें कि गणेशजी को मेष और मकर सहित 4 राशियों के लोग सबसे अधिक प्रिय होते हैं। इन लोगों को गणेश जी सभी भौतिक सुख प्रदान करते हैं। साथ ही इन लोगों को सभी कष्टोंं से बचाते हैं। बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ मुहूर्त में बप्‍पा को घर विराजित करने पर इन राशियों के लोगों पर उनकी विशेष कृपा होगी। उनके घर में रि‍द्धि-सिद्धि और सुख समृद्धि बढ़ेगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के लोगों पर भगवान गणेश की हमेशा कृपा रहती है। साथ ही गणेश जी इनको सभी संकटों से बचाते हैं। साथ ही इनके सभी कार्य आसानी से बनते जाते हैं। वहीं बप्‍पा की कृपा से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है और आप सदैव सुखी और संपन्‍न रहते हैं। साथ ही इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं आपको राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए बप्‍पा उपाय के रूप में गणेश चतुर्थी पर आप गणपतिजी को गुड़ के मोदक का भोग लगाएं और अगले 10 दिन तक रोजाना भोग लगाएं। गणेश जी की कृपा से आपको धन लाभ होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों पर बप्पा हमेशा मेहरबान रहते हैं। साथ ही बप्पा इनकी सभी मनोकमनाएं की पूर्ति करते हैं। साथ ही ये लोग करियर और कारोबार में खूब नाम और शोहरत कमाते हैं। साथ ही इनको समाज व कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलता है। वहीं गणेश जी की कृपा से इन लोगों का कम्युनिकेशन अच्छा होता है। साथ ही ये लोग बिजनिस माइंडेड होते हैं। ये लोग बिजनिस में नए- नए आइडियाज से धन कमाते हैं। इस राशि परका आधिपत्य है। साथ ही उपाय के रूप में गणेश चतुर्थी के दिन गणपतिजी को दूर्वा अर्पित करें और 10 दिन तक रोजाना चावल के बने मोदक का भोग लगाएं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि पर गणेश जी की हमेशा कृपा रहती है। इसलिए ये लोग अपनी मेहनत से किसी मुकाम पर पहुंचते हैं। साथ ही बप्पा की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है। वहीं इन लोगों को भगवान गणेश सभी सुख- सुविधाएं दिलाते हैं। साथ ही ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं। वहीं उपाय के रूप में गणेश चतुर्थी पर खोए के बने मोदक का भोग भगवान को लगाएं और रोजाना 10 दिन तक पान का पत्‍ता अर्पित करें।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें