📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▲ +0.00 (+0.00%) • निफ्टी 50: 22,719.95 ▼ -60.30 (-0.26%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,500 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Horoscope 1 Dec 2021 : निवेश से होगा बड़ा फायदा, उठाएं लाभ, जानें अपना हाल

📅 01 December 2021, 05:23 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Horoscope 1 Dec 2021 : निवेश से होगा बड़ा फायदा, उठाएं लाभ, जानें अपना हाल
Horoscope 1 Dec 2021 : निवेश से होगा बड़ा फायदा, उठाएं लाभ, जानें अपना हाल

नई दिल्ली। 1 Dec 2021 माह की पहली तारीख यानि 1 दिसंबर का दिन किस राशि के जातक की किस्मत खोलने वाला है। किसे इस दिन सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं 

मेष राशिफल —
मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन धन प्राप्ति के योग बना रहा हैै। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। कार्यों में गति मिलेगी। नौकरी में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृष राशिफल —
वृष राशि के जातकों को आज आपकी समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता या बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के निवेश का बेहतर योग बन रहा है। निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है।

मिथुन राशिफल —
मिथुन राशि के जातकों को व्यय की अधिकता होगी। सबके साथ मेलजोल बनाकर चलें। मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। पारिवारिक चिंताएं बढ़ी रहेगीं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशिफल —
कर्क राशि के जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा बीतने वाला है। मानसिक तनाव हो सकता है। मन में तनाव की स्थिति रहेगी।

सिंह राशिफल —
सिंह राशि के जातक छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी का पढ़ाई में रुचि बनाए रख सकेंगे। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

कन्या राशिफल —
कन्या राशि के जातक आनंद महसूस करेंगे। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास कम होगा।

तुला राशिफल —
तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल —
वृश्चिक राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको मन—मुताबिक सफलता भी मिलेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल —
धनु राशि के जातकों का अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। अपनेआप में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है। बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशिफल —
मकर राशि के जातकों को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी जा रही है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी बचे हुए कार्य निपटाने की सलाह दी जा रही है।

कुंभ राशिफल —
कुंभ राशि के जातकों को कोई भी कार्य संभलकर करने की सलाह दी जा रही है। आपको जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। दूसरों के सहयोग से भी कार्यों को गति दे पाएंगे।

मीन राशिफल —
मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह आपको दी जा रही है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा बीतने वाला है।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें