📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

स्वप्न शास्त्र : तोता से लेकर सांप के बिल तक, अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने

📅 18 May 2023, 08:30 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वप्न शास्त्र : तोता से लेकर सांप के बिल तक, अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने
स्वप्न शास्त्र : तोता से लेकर सांप के बिल तक, अच्छे भाग्य और बेशुमार दौलत का संकेत देते हैं ये 7 सपने

सपने सभी को आते हैं। हर कोई इन्हें बंद आँखों से देखता है। ये सपने अच्छे, बुरे या डरावने हो सकते हैं। जब भी हमे कोई सपना आता है तो मन में विचार जरूर आता है कि आखिर इस सपने का क्या मतलब है। कहीं ये सपना हमे किसी बात का संकेत तो नहीं दे रहा है। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में कुछ खास चीजों का दिखना अच्छी या बुरी किस्मत का संकेत होता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सपने में देखने का मतलब है आपको भाग्य और पैसा मिलने वाला है।

तोता

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में तोता दिखना काफी शुभ माना जाता है। यदि ये सपने में दिख गया तो समझ जाइए कि आपके करियर में उछाल आने वाला है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। आपको बीजनेस में बड़ा मुनाफा होने वाला है। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने वाली है।

जलता हुआ दीपक

दीपक को हिंदू धर्म में काफी शुभ और पवित्र चीज माना जाता है। किसी भी देवी या देवता को प्रसन्न करने के लिए हम इसे प्रज्वलित करते हैं। यह घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाता है। सपने में दीपक देखना काफी शुभ माना जाता है। इसे देखने का मतलब है कि आपको जल्द कोई बड़ा धन लाभ होने वाला है।

सांप का बिल

सपने में सांप का बिल देखना भी शुभ संकेत होता है। सांप को शिवजी से जोड़ा जाता है। इसे सपने में देखने का अर्थ है कि आपको जल्द कोई बड़ा धन लाभ होने वाला है। आपको उधार का पैसा मिल जाएगा। पैसा निवेश करने पर लाभ होगा। रिश्तेदारों से पैसों की प्राप्ति होगी। घर बैठे पैसा मिलेगा।

गुलाब का फूल

सपने में गुलाब का फूल दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। गुलाब के फूल को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। लाल रंग का गुलाब मां लक्ष्मी का प्रिय होता है। इसे सपने में देखने का अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसने वाली है। आपके घर खुशियों की बहार आने वाली है।

फल से लदा पेड़

सपने में यदि आप फल से भरा हुआ पेड़ देख लें तो ये भी बड़ा शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जल्द धन की बड़ी प्राप्ति होने वाली है। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलने वाला है। बिगड़े हुए काम बनने वाले हैं। घर में पैसों की आवक बढ़ने वाली है।

गोल्ड

सपने में सोना यानि गोल्ड देखने भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा आने वाली है। आप जल्द अमीर बनने वाले हैं। आपकी तिजोरी धन से भरने वाली है। आपको घर बैठे कहीं से बड़े धन की प्राप्ति होने वाली है।

देवी देवता

सपने में देवी-देवताओं को देखना अत्यंत शुभ होयता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपको भविष्य में बड़े धन की प्राप्ति होने वाली है। आपकी लाइफ में सुख बढ़ने वाला है। भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर रहने वाला है। सभी काम अच्छे से होने वाले हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें