Tuesday, 03 June 2025

ज्योतिषी

Diwali Pushya Nakshatra 2022 : पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को, क्या खरीदना होगा बेहद शुभ,यहां जाने

Paliwalwani
Diwali Pushya Nakshatra 2022 : पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को, क्या खरीदना होगा बेहद शुभ,यहां जाने
Diwali Pushya Nakshatra 2022 : पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को, क्या खरीदना होगा बेहद शुभ,यहां जाने

इस बार पुष्य नक्षत्र चार दिन बाद यानि 18 अक्टूबर को आ रहा है। जो पूरे दिन और पूरी रात रहेगा। आपको बता दें इस दिन तुला संक्रांति भी है। दीपावली के त्योहार पर लोग इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। तो अभी से नोट कर लें पुष्य नक्षत्र की तारीफ। साथ ही जानें ये कब से कब तक रहेगा।

राशिवार क्या खरीदना होगा शुभ

मेष, वृश्चिक, धनु, मीन, सिंह –
मेष, वृश्चिक, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों को लाल चीजें खरीदना शुभ होगा। इसलिए इस राशि के जातक पुष्य नक्षत्र के दिन सोना और तांबे की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क, तुला और वृष राशि 
कर्क, तुला और वृष राशि के जातकों को सफेद चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को चांदी, सफेद वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा।

कन्या, मिथुन 
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कन्या और मिथुन राशि के जातकों को सौंदर्य संबंधी चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा। ऐसे में इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

कब से कब तक रहेगा पुष्य नक्षत्र –
18 अक्टूबर को सुबह ब्रहृम मुहूर्त में 4ः30 से शुरू होकर
19 अक्टूबर को सुब 7ः11 बजे तक रहेगा।

इसलिए खास मानते हैं पुष्य नक्षत्र 

ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर ऐसे में यदि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा हो जाए तो यह बेहद शुभ हो जाता है। चूंकि शनि को शक्ति और ऊर्जा का कारका माना जाता है तो वहीं गुरु, ज्ञान और धन के देवता हैं। इस दिन इसी पुष्य नक्षत्र विराजमान शनि और गुरु दोनों एक साथ मकर राशि में विराजमान होंगे। रहेंगे।

बहीखाते खरीदना होता है शुभ 

चूंकि पुष्य नक्षत्र में हिंदू धर्म के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवाद खरीदना शुभ होता है। काम-काज में शुभता बढ़ेगी। बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करना चाहिए। धार्मिक पुस्तके खरीदना भी शुभ होता है।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News