मूंगा रत्न : बिना ज्योतिष सलाह के बडा हानिकारक ! कुंडली अनुसार अत्यधिक लाभकारी हानिकारक
लाल रंग का मूंगा रत्न मंगल ग्रह के दोषों को शांत करने के साथ-साथ कर्ज से मुक्ति दिलाता है और व्यक्ति को अपने मार्ग में आने वाली सभी परेशानियों और अड़चनों को दूर करने की शक्ति मिलती है। यह चमत्कारिक रत्न कुंडली के मांगलिक दोष को खत्म करता है।
मूंगा रत्न पहनने के फायदे :
मूंगा स्टोन परेशानियों और शत्रुओं का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। चूंकि, यह रत्न मंगल से जुड़ा है इसलिए इसे पहनने से व्यक्ति को अपने मार्ग में आने वाली सभी परेशानियों और अड़चनों को दूर करने की शक्ति मिलती है।
यदि मंगल की अशुभ स्थिति के कारण किसी व्यक्ति में धैर्य की कमी है, गुस्सा ज्यादा आता है या परेशान रहता है तो उसे रैड कोरल पहनने से बहुत लाभ होगा।
मूंगा को धारण करने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि ये मंगल ग्रह से जुड़े मांगलिक दोष को दूर करने में मदद करता है। मांगलिक दोष के कारण व्यक्ति के विवाह में दिक्कतें आती हैं और उसका वैवाहिक जीवन भी सुख से वंचित रहता है। मूंगा स्टोन रिश्तों में प्रेम और आपसी समझ को बढ़ाता है। अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है तो आपको भी ज्योतिषाचार्य से कुंडली विश्लेषण करवाने के बाद मूंगा स्टोन पहनना चाहिए।
मूंगा स्टोन के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ :
मूंगा पहनने के नुकसान मंगल का प्रभावी़ रत्न मूंगा आत्मविश्वास और साहस बढ़ाता है। लेकिन ग्रहों की दशा के अमुसार मूंगा पहनना मंहगा भी पड़ सकता है। बिना जन्म पत्रिका दिखाए मूंगा पहना जाए तो इससे दुर्घटना भी हो सकती है। इससे जातक की जान तक पर बन सकती है। इसका भार जीवनसाथी के
जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है। जिससे उसकी जान भी जा सकती है। पारिवारिक कलह, कुटुंब से मनमुटाव और वाणी में दोष भी उत्पन्न करता है। भले वाणी साथ हो, लेकिन कटु वचन से सब कुछ बिगड़ जाता है। शनि और मंगल की युति कहीं भी हो तो मूंगा नहीं पहनना चाहिए। इसलिए बिना किसी से परामर्श किए मूंगा धारण न करें।
+91 9649101333
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!