Thursday, 10 July 2025

ज्योतिषी

ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में होने जा रहा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

PALIWALWANI
ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में होने जा रहा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग
ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में होने जा रहा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

Mangal Planet Transit In Cancer: ज्योतिष मेंको भूमि, प्रापर्टी, रक्त, क्रोध और उत्तेजना का कारक गया है। साथ ही मंगल ग्रह को भूमिपुत्र और ग्रहों का सेनापति मान जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि अभी मंगल ग्रह मिथुन राशि में संचरण करने जा रहे हैं। कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को संपत्ति का लाभ हो सकता है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। वहीं गर आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। साथ ही इस समय निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। संतान से सुख समाचार मिल सकेगा। सामाजिक तौर पर वृद्धि हो सकती है। रुका धन वापस मिल सकेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह की चाल में बदलाव तुला राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह का गोचर आप लोगोंं की राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।  करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं, खासकर कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय नया कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आप प्रापर्टी या वाहन की लेन- बेच कर सकते हैं। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी संंतान की कोई तरक्की हो सकती है। साथ ही आपके निजी जीवन में भी आपको अपने पिता और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय  पारिवारिक जीवन बहुत ही शानदार और सुखमय रहेगा। आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। घर वालों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकेगी।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News