📅 Monday, 14 September 2026 | 06:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,640 🥈 चांदी (1kg): ₹215,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
ज्योतिषी

ASTROLOGY UPDATE : गजब नेतृत्व क्षमता वाली होती है ये राशि की महिलाएं

📅 23 June 2021, 03:22 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ASTROLOGY UPDATE : गजब नेतृत्व क्षमता वाली होती है ये राशि की महिलाएं
ASTROLOGY UPDATE : गजब नेतृत्व क्षमता वाली होती है ये राशि की महिलाएं

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनावा चुकी हैं। कई ऐसे देश ऐसे हैं जहां का शीर्ष नेतृत्व महिलाओं के पास है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रह और राशियों की दशा को देखकर जातक के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में बताया जा सकता है। इन्ही ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर आज हम बताएंगे कि कौन सी राशियों की महिलाएं सबसे अच्छी लीडर होती हैं…

मेष राशि की महिलाएं

मेष राशि की महिलाओं में गजब की नतृत्व क्षमता देखी जाती है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि की महिलाएं किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करतीं और न ही इनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। जिस भी क्षेत्र में यह होती हैं, उसमें शीर्ष पर पहुंचने की इनकी कामना होती है और इसके लिए मेष राशि की महिलाएं मेहनत भी खूब करती हैं। मेडिकल फिल्ड, राजनीति, सेना आदि में अक्स इन्हें उच्च पदों पर देखा जा सकता है।

कर्क राशि की महिलाएं

इस राशि की महिलाओं पर चंद्र देव का प्रभाव रहता है, इस वजह से इनमें सौम्यता और देखभाल का गुण पाया जाता है। इसलिए जब भी किसी ऐसे प्रोफेशन की बात आती है, जिसमें दूसरों की सेवा करनी हो उसमें इस राशि की महिलाएं सबसे आगे होती हैं। ये महिलाएं दूसरों को अच्छी राय देती हैं और इनकी राय काफी फायदेमंद भी साबित होती हैं। अपने सौम्य स्वभाव से यह हर किसी का दिल जीत लेती हैं और इसलिए इन्हें अच्छा लीडर भी माना जाता है।

कन्या राशि की महिलाएं

कन्या राशि की महिलाओं पर बुध ग्रह का काफी प्रभाव रहता है। इस वजह से इस राशि की महिलाएं कापी बहुत सुलझी हुई होती हैं। हर काम को यह बहुत ही कायदे से करने वाली होती हैं। इनको जो भी काम सौंपा जाता है, उसे यह पूरा करके ही दम लेती हैं। साथ ही ये दूसरें लोगों को बहुत अच्छे तरीके से पहचान सकती हैं। इनकी आंखों से कोई चीज छुपी रह जाएगी, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इनकी यही विशेषताएं इन्हें अच्छा लीडर बनाती है।

धनु राशि की महिलाएं

इस राशि की महिलाओं पर देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का प्रभाव रहता है। इसलिए यह काफी ऊर्जावान और ज्ञानवान मानी जाती हैं। कठिन से कठिन कार्य को भी यह बहुत सरलता से पूरा करने वाली होती हैं। इस राशि की महिलाओं को दूसरों का भरोसा जीतना बहुत अच्छे से आता है। इनके दोस्त काफी खास होते हैं और किसी की भी नियत को अच्छी तरह से पहचान लेती हैं। इसके साथ ही लोगों से बात करने की अच्छी समझ भी इन्हें जबरदस्त लीडर बनाती है।

कुंभ राशि की महिलाएं

कुंभ राशि की महिलाओं पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। इसलिए यह बहुत सामाजिक मानी गई हैं और दूसरों की सेवा करना इनको बहुत अच्छा लगता है। गरीब व जरूरतमंद की देखभाल करना और उनके हक के लिए लड़ना ही इनको दूसरो से अलग बनाता है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए यह दूसरों के अनुसार भी बहुत आसानी से ढल जाती हैं। इसके अलावा ईमानदारी औऱ कर्मठता भी इनमें कूटकूटकर भरी होती है इसीलिए इस राशि की महिलाओं को अच्छा लीडर माना जाता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें