📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,158.30 ▼ -613.42 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,586.05 ▼ -194.20 (-0.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Astrology : अगले 23 दिन घर बैठे किस्मत का खाएगी ये राशियां, शुक्र चमकाएगा भाग्य, पैसो की होगी बारिश

📅 29 January 2022, 08:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Astrology : अगले 23 दिन घर बैठे किस्मत का खाएगी ये राशियां, शुक्र चमकाएगा भाग्य, पैसो की होगी बारिश
Astrology : अगले 23 दिन घर बैठे किस्मत का खाएगी ये राशियां, शुक्र चमकाएगा भाग्य, पैसो की होगी बारिश

शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार तारा माना जाता है। ये भी कहते हैं कि ये ग्रह लोगों की किस्मत चमका देता है। इसे भौतिक सुख सुविधाएं, विलासिता, शोहरत, रोमांस, प्‍यार, सौंदर्य का कारक माना जाता है। अभी तक शुक्र वक्री मतलब उल्टी चाल चल रहा था। लेकिन आज से वह मार्गी होने जा रहा है। अर्थात वह धनु राशि में सीधी चाल चलने वाला है।

शुक्र के इस बदलाव का सभी सभी 12 राशियों पर असर होगा। हालांकि 4 विशेष राशियों पर इसका कुछ अधिक शुभ प्रभाव रहेगा। अगले 23 दिनों तक ये राशि के जातकों की चांदी ही चांदी रहेगी। भाग्य एकदम से पलटी मारेगा और आपके साथ बहुत सी अच्छी चीजें घटित होगी।

मेष राशि (Aries)

शुक्र का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। इन्हें जल्द कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में मुनाफा ही मुनाफा होगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे। किसी पुराने मित्र से आर्थिक लाभ होगा। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी के योग बन सकते हैं। सुखद यात्रा हो सकती है। समाज में प्रशंसा होगी। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। भाग्य आप के ऊपर मेहरबान रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र ग्रह वृषभ राशि का स्वामी होता है। ऐसे में इसका मार्गी होना इस राशि के जातकों को बहुत फायदा पहुंचाएगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। घर की बरकत बढ़ेगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। कोई बड़ा सप्राइज़ मिल सकता है। कारोबारियों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। धन से जुड़ी कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। रुका पैसा मिलेगा। शुभ कार्य से यात्रा हो सकती है। माता-पिता खुश रहेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए मार्गी शुक्र अच्छे दिन लेकर आने वाला है। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्यार के मामले में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाग्य चमक जाएगा। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं, लेकिन उनका ही धन मिल भी जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

मार्गी शुक्र से कुंभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। व्यापार हो या बिजनस हर जगह सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। बेरोजगारों को जॉब मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुबह परिणाम मिलेंगे। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। अपनों से प्यार मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने मित्र से भेंट लाभदायक रहेगी। सुखद यात्रा होगी। रुका पैसा मिलेगा। अटके काम पूर्ण होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें