📅 Friday, 09 October 2026 | 01:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,430.59 ▼ -208.11 (-0.29%) • निफ्टी 50: 22,502.25 ▼ -100.85 (-0.45%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

111 वर्षों के बाद सूर्य और केतु ने बनाया दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे कुबेर भगवान, धन लाभ के साथ पदोन्नति के योग

📅 21 September 2024, 01:45 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
111 वर्षों के बाद सूर्य और केतु ने बनाया दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे कुबेर भगवान, धन लाभ के साथ पदोन्नति के योग
111 वर्षों के बाद सूर्य और केतु ने बनाया दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे कुबेर भगवान, धन लाभ के साथ पदोन्नति के योग

Surya And Ketu Nakshatra Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर देश-दुनिया पर भी पड़ता है। सूर्य को आत्मा, पिता का कारक माना जाता है। इसके साथ ही ग्रहों के राजा को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान का भी कारक माना जाता है। बता दें कि सितंबर माह में सूर्य बुध की राशि कन्या राशि में विराजमान है। जहां पहले से ही केतु विराजमान है। वहीं दूसरी ओर सितंबर माह के अंत में सूर्य हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही केतु विराजमान है। ऐसे में सूर्य और केतु का दुर्लभ संयोजन हो रहा है। मित्र की राशि और मित्र के नक्षत्र में दोनों ग्रहों की युति होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य और केतु के हस्त नक्षत्र में होने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 27 सितंबर को सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 10 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु के सूर्य की युति 10 अक्टूबर तक होगी। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। इसके साथ ही पूरे सौर मंडल के राजा स्वयं सूर्य है। हस्त का संबंध आपके भाग्य से होता है। ऐसे में आपकी किस्मत चमक सकती है। इस नक्षत्र में किए गए कार्य लंबे समय तक शुभ फल दे सकते हैं। ऐसे में आपके ऊपर कुबेर भगवान की भी विशेष कृपा होगी।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और केतु काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको स्थिरता देखने को मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपको की प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है। अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है।  जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। इसके साथ स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और केतु का हस्त नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में सूर्य दशम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। पदोन्नति के साथ अच्छी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार में भी आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां काम आ सकती है। ऐसे में आपको खूब मुनाफा हो सकता है। अपने अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें