उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश में रामलला के बाद कृष्ण लला विराजमान होंगे, क्योंकि राम मंदिर की तरह उनका भी शानदार विशाल और भव्य मंदिर बनाने की योजना है. मथुरा की चित्रगुप्त पीठ में संत समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा करने का ऐलान किया है, जिसके लिए 6 दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है. इस दौरान ‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे भी लगाए गए थे. चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कारसेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति मांगी है और कारसेवा में सहयोग करने की अपील भी की है.
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे लेटर में कहा कि अगले महीने हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कूच करेंगे श्रीकृष्ण को मुक्त करा कर रहेंगे. अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि श्रीकृष्ण को मुक्त कराएंगे. रामजन्मभूमि के बाद अब मथुरा की बारी है. मथुरा में रामलला के राम मंदिर की तरह कृष्ण लला का भव्य, विशाल और शानदार मंदिर बनाना चाहता हैं, जिसे देखने के लिए दुनिया के कोने- कोने से लोग आएंगे. पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति के एक और स्वरूप के दर्शन करके धन्य हो जाएगा.
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे लेटर में शिकायत की कि जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें आगे बढ़ने से रोक रह हैं. पुलिस कर्मचारी साधु-संतों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिसकी शिकायत SP को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस-प्रशासन के दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे और 6 दिसंबर 2026 को मंथुरा में बड़ी संख्या साधु-संत जुटेंगे और कारसेवा करेंगे.
मुख्चमंत्री कृप्या अुनमति प्रदान करें. कारसेवा क लिए जो कार्यक्रम बनाया था और शिलाग्राम के जो पत्थर मंगवाए गए थे, उनको भी रात को अचानक गायब कर दिया.