अशोक गहलोत अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर मानहानि का मुकदमा नहीं करेंगे

विज्ञापन

जनता पर छोड़ा फैसला...

राहुल गांधी के दीपावली स्नेह मिलन में गहलोत जैसे अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए

जयपुर. गत 3 नवंबर 2026 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनके परिवार के सदस्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। ये आरोप खाद बीज के कारोबार से जुड़े थे। तब गहलोत ने सीएम शर्मा को चौबीस घंटे में माफी मांगने के लिए कहा था, माफी न मांगने पर कार्यवाही के लिए चेताया था। लेकिन अब पूर्व सीएम गहलोत मौजूदा सीएम के खिलाफ कोई कार्यवाही करने के मूड में नहीं है।

6 नवंबर को गहलोत ने माना कि सीएम शर्मा का बयान मानहानि कारक है, लेकिन अब वे अपने अपमान का फैसला प्रदेश की जनता पर छोड़ते हैं। गहलोत ने कहा कि मैं 6 बार का विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री रहा, इस नाते भजनलाल शर्मा को मेरा थोड़ा तो सम्मान करना चाहिए था। लेकिन शर्मा ने जो आरोप लगाए उससे मैं बेहद आहत हंू।

वरिष्ठ नेता शामिल हुए : 6 नवंबर को कांगे्रस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया। इस समारोह में देश भर के वरिष्ठ कांग्रेसियों को आमंत्रित किया।

इस स्नेह मिलन में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। मालूम हो कि गहलोत, हुड्डा और दिग्विजय सिंह जैसे नेता अपने अपने राज्यों में अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

S.P.MITTAL BLOGGER

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook