उद्योगपति रमेश ढींगरा की तीसरी पत्नी की उन्हीं के होटल में पिटाई...!

विज्ञापन

मेरठ. उद्योगपति रमेश ढींगरा की 500 करोड़ की संपत्ति के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि रमेश ढींगरा की तीसरी पत्नी की उन्हीं के होटल में पिटाई हो गई। यहां तक की कोर्ट अमीन, वकील की मौजूदगी में सिमरन की पिटाई कर दी गई। यह आरोप रमेश ढींगरा के बेटे हिमांशु और पत्नी नीतू पर लगा है।

बताया यह भी जा रहा है कि कोर्ट अमीन के साथ भी हिमांशु और नीतू ने अभद्रता की है। सिमरन की पिटाई के बावजूद BJP नेता के दबाव में उनपर केस दर्ज किया गया है। सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित सिमरन, परिवार पर केस दर्ज किया है, पीड़िता सिमरन ने संपत्ति बंटवारे का कोर्ट केस किया है।

आरोप है कि उनके बेटे हिमांशु ने पुलिस से सांठगांठ करके FIR दर्ज करा दी है, सदर बाजार थानेदार ने कई घंटे तक सिमरन को थाने में रखा था। बता दें कि रमेश ढींगरा ने कैंट सीट से 4 बार विधायकी चुनाव था, वे मेरठ के सबसे पुराने राजमहल होटल के मालिक रमेश ढींगरा थे।

Ramesh Dhingra’s third wife beaten up in his own hotel

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook