एलन मस्‍क के पिता रामनगरी अयोध्‍या में करेंगे रामलला के दर्शन : भगवान राम की शरण में आएंगे

विज्ञापन

अयोध्‍या.

टेस्‍ला कंपनी के मालिक व दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्‍क के पिता रामनगरी आ रहे हैं. एलन मस्‍क के पिता एरोल मस्क अगले महीने अयोध्‍या आएंगे. इस दौरान वह अयोध्‍या में भगवान प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे. भारत दौरे में वह अपने व्‍यापार से जुड़ी कई बैठकों में भी शामिल होंगे. एलन मस्‍क के पिता एरोल मस्क भारत में एक जून से 6 जून तक रहेंगे. माना जा रहा है कि वह ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्‍क के पिता एरोल मस्‍क भारत दौरे पर आने वाले हैं. एलन मस्‍क के पिता अगले महीने जून की एक तारीख को भारत दौरे पर आ सकते हैं. इसके बाद 6 जून तक भारत दौरे में रहेंगे. इस दौरान वह रामनगरी अयोध्‍या भी जा सकते हैं. वह अयोध्‍या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. साथ ही हनुमानगढ़ी भी जा सकते हैं.  

बताया गया कि वह घरेलू कंपनी सर्वोटेक के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में भी शामिल हो सकते हैं.  एरोल मस्‍क ने अपनी भारत यात्रा के दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम बनाया है. पांच दिवसीय भारत दौरे के बाद वह छह जून को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे. बता दें कि एलन मस्क और उनके पिता एरोल मस्क के बीच रिश्‍ते अच्‍छे नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं. एलन मस्‍क के‍ पिता के भारत दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook