सर्व समाज के लोग सनातन पाठशाला में भाग लेंगे

विज्ञापन

चंद्र शेखर मेहता

  • उदयपुर : विप्र वाहिनि उदयपुर के तत्वावधान में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए प्रत्येक रविवार को निःशुल्क “सनातन पाठशाला“ का आयोजन शहर के हिरणमगरी, उदयपुर स्थित स्वागत वाटिका में किया जा रहा है.

विप्र वाहिनी के प्रदेश महासचिव डॉ. विक्रम मेनारिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि सनातन पाठशाला की बढ़ती लोकप्रियता एवं आम जन की बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसमें सर्व समाज को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे सर्व समाज के लोग भी इसमें भाग लेकर इसका लाभ ले सकेंगे.

भारतीय महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेकर खेल और रचनात्मक गतिविधियों से व्यक्तित्व निर्माण करना, आदर्श दैनिक दिनचर्या, नैतिक मूल्यों की जानकारी देना इत्यादि इस पाठशाला में सम्मिलित किए गए हैं.

इस बार की पाठशाला में सुविख्यात मोटिवेशनल स्पीकर, लाइफ कोच और लेखक आशीष सिंहल सनातन धर्म की शिक्षा देंगे. साथ ही प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य अखिलेश शर्मा पंचांग कैसे देखें इस बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान करेंगे. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook