उदयपुर। पालीवाल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता पुरोहित, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती तारादेवी पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था 44 श्रेणी, उदयपुर के तत्वाधान में पालीवाल महिला मंडल के द्वारा 17 अक्टुबंर 2019 को करवाचौथ का आयोजन समाज की ओर से किया जा रहा है।
सभी मातृशक्तियों ने अनुरोध है कि समाज के आयोजन में अपनी भी जनभागीदारी निभाते हुए समाज के हाथ मजबूत करें। पालीवाल समाज उदयपुर द्वारा करवां चौथ का सामूहिक आयोजन 17 अक्टुबंर को होने जा रहा है। इसमें भाग लेने वाली महिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्रीमती तारादेवी पालीवाल से 9799118510 पर सीधे संपर्क कर सकती है। पालीवाल समाज उदयपुर द्वारा करवां चौथ का सामूहिक आयोजन निम्नलिखित इस अनुसार रहेगा।
1. 7000 रूपए प्रति महिला को करवा चौथ हेतु राशि निर्धारित।
2. प्रति करवाचौथ उद्यापन महिला सदस्यों को 35 सदस्यों के पास भोजन प्रसादी हेतु दिए जाएगे। इसके अतिरिक्त सदस्यों होने पर प्रति सदस्य 100 रूपए के कूपन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
3. 14 करवे तांबे के (लोटे) प्रति उद्यापन करने वाली महिला के लिये देने का तय हैं। 14 मिट्टी के करवे भी समाज संस्था की ओर से
ही देना तय किया गया।
4. एक थाली, दो कटोरी एवं एक चम्मच देने की व्यवस्था है।
5. समस्त प्रतिभागी महिला ननद को दी जाने वाला (बड़े करवे में रखा जाने) वाला ड्रेस $ सुहाग की समस्त सामग्री अपनी-अपनी स्वयं तैयार कर के लाएंगे।
6. आयोजन स्थल की सूचना शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी।
7. महिलाओं को भोजन पंगत लगाकर किये जाने की व्यवस्था रहेगी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangeeta Paliwal-Sangeeta Joshi...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....