Vastu Tips For Money : घर में ये चीजें रखने से आ सकती है आर्थिक तंगी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर वास्तु अनुसार घर कार्यस्थल बनवाया जाए तो वहां सुख- समृद्धि रहती है। वहीं अगर घर वास्तु के अनुरुप नहीं बनवाया जाए तो उस घर में हमेशा दरिद्री का वास हो जाता है और वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जातीं हैं।वहीं वास्तु दोष होने से व्यक्ति को अपने जीवन में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां हम बात करेंगे उन चीजों के बारे में जिन्हें घर में रखने से आर्थिक तंगी आती है। 

घर में टूटी फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए:

घर में कभी भी टूटी फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। खासकर टूटी हुई कुर्सियां या टेबल। घर में ऐसे सामान होने से आर्थिक तंगी आती है और घर परिवार के लोगों की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। इस बात का ध्यान भी रखें कि सोफा भी कहीं से टूटा नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो उसे तुरंत ठीक करा लें। इसी के साथ घर में बिस्तर पर बिछाई गई चादर गंदी या फटी हुई नहीं होनी चाहिए।

घर में कांटेदार पौधे न लगाएं:

घर को सजाने के लिए किसी भी तरह के कांटेदार पौधे न रखें। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार ऐसा करने से घर-परिवार के सदस्यों के संबंधों में तनाव बना रहता है। इसके अलावा किचन में कभी भी झाड़ू, जूते-चप्पल और पोछा भी नहीं रखना चाहिए इससे घर में बरकत नहीं होती। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर के किचन का नल कभी भी लीक नहीं होना चाहिए।

भगवान की खंडित मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए:

इसी के साथ घर पर कभी भी भगवान की कटी-फटी और पुरानी तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए। इसी तरह देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक हानि हो सकती है। अक्सर लोग घर में कबाड़ जमा करके रख देते हैं जो वास्तु अनुसार बिल्कुल गलत माना जाता है। जिन चीजों का कभी प्रयोग न हो ऐसी चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए। 

नहीं लगाएं ऐसीं तस्वीरें:

घर में टूटा शीशा, टूटे फ्रेम, खराब इलेक्‍ट्रॉनिक सामान, टूटे-चटके हुए बर्तन, बंद घड़ी, टूटी झाड़ू, दीवाली पर प्रयोग में लाए गए दीपक भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में बरकत नहीं आती। ध्यान रखें कि घर पर कभी भी युद्ध या लड़ाई की तस्वीरें भी न लगाएं। जैसे महाभारत युद्ध की तस्‍वीर, ताजमहल की तस्‍वीर, डूबती नाव या जहाज की तस्‍वीर, जंगली जानवरों की तस्‍वीर और कांटेदार पौधों की तस्‍वीर कभी न लगाएं। वास्‍तु शास्‍त्र अनुसार घर पर ऐसी तस्‍वीरें लगाने से घर के सदस्यों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook