कनखजूरा देखना शुभ या अशुभ – कनखजूरा शरीर पर चढ़ना या घर में आना देता हैं बड़े हैरान करने वाले संकेत – कनखजूरा को भारत में कई नामों से जाना जाता हैं। इसे ही गोजर और शतपाद कहते हैं। देहाती इलाकों में यह गोजर के नाम से प्रसिद्ध हैं। इसका नाम कनखजूरा इसलिए पड़ा क्योकि यह अक्सर छोटे बच्चों के कान के अंदर चला जाता हैं। अंदर जाने पर अत्यंत पीड़ा और खुजली होती हैं। यह अक्सर ही घर के अंदर गंदगी वाले स्थानों पर देखा जा सकता हैं।
घर में गोजर अक्सर ही घुस जाते हैं। कीड़ों का घर के अंदर आना और शरीर पर चढ़ जाना कोई आम बात नहीं हैं। कनखजूरा जब शरीर पर चढ़ता हैं तो लोग सहम से जाते हैं। कनखजूरा काफी डरावना दिखने वाला जीव हैं। इस जीव का संबंध राहू से हैं। कनखजूरा का घर में प्रवेश करना वास्तु को भी प्रभावित करता हैं।
दोस्तों, कनखजूरा देखना शुभ संकेत देता हैं। पूजा घर में कनखजूरा देखना माता लक्ष्मी की कृपा को दर्शाता हैं।
शौचालय और किचन में कनखजूरा का प्रवेश वास्तु गड़बड़ होने की वजह से होता हैं। माना जाता हैं की यह राहू दोष के कारण भी हो सकता हैं। इसलिए राहू के उपाय अवश्य करें। क्योकि इस दोष से पीड़ित व्यक्ति की मन: स्थिति में हमेशा उतार चढाव होता रहता हैं। जिसके चलते टेंशन और अनिद्रा की समस्या उत्पन्न होती हैं।
घर से काम के लिए निकलते वक्त अचानक से कनखजूरा का अंदर आना संकेत हैं की आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं हैं। जिस कार्य के लिए घर से प्रस्थान कर रहे हैं उसे कुछ वक्त के टाल देना आपके लिए बेहतर रहेगा। कनखजूरा का घर में आना अशुभ और घर से बाहर निकलते देखना शुभ माना जाता हैं। वही अगर यह जीव घर के किसी स्थान पर मरा दीखता हैं तो समझ लीजिये की परिवार से जुड़ी सभी समस्याएं अंत के करीब हैं। कनखजूरा घर में आने से दुर्भाग्य और नकारात्मकता साथ आती हैं। इसलिए अगर यह जीव घर में दीखता हैं तो मारने के बजाय बाहर फेंक दें। कनखजूरा को मारने से राहू के प्रकोप को झेलना पड़ सकता हैं।
कनखजूरा का शरीर पर चढ़ना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अशुभ माना जाता हैं। सर के ऊपर अगर यह जीव चढ़ जाता हैं तो इसका मतलब आने वाले दिनों में जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो सकती हैं जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढेगा। इसके साथ ही आर्थिक और शारीरिक परेशानियां आपके जीवन को तनाव से भरा बना सकता हैं। अगर द्रष्टा के शरीर पर यह जीव चढकर कही छुप जाता हैं तो माना जाता हैं की उसे भविष्य में कोई अज्ञात बीमारी हो सकती हैं।
अगर घर में बार-बार कनखजूरा यत्र-तत्र निकलता हुआ दिख रहा हैं तो यह चिंता का विषय हैं। क्योकि घर में इस जीव का बार-बार निकलना संकेत हैं की घर या उसमें रखी कुछ चीजें गलत तरीके से व्यवस्थित की गयी हैं। जो वास्तु दोष का कारण बन रहा हैं। इसलिए सबसे पहले हर एक वस्तु जो वास्तु के विपरीत व्यवस्थित की गयी हैं उसे सही करना आवश्यक हैं। अन्यथा पुरे परिवार का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता हैं। साथ ही धन का एक बड़ा भाग आपके हाथ से निकल सकता हैं।