एप डाउनलोड करें

Dream Meaning : सपने में कांच की चूड़ियां देखना / सपने में कांच की बोतल देखना शुभ या अशुभ

धर्मशास्त्र Published by: Pushplata Updated Wed, 04 Sep 2024 11:22 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब रियल लाइफ में दर्पण गलती से टूट-फुट जाता हैं तो उसे घर में रखना अशुभ माना जाता हैं। यही वजह हैं की लोग यह जानना चाहते हैं की सपने में कांच की चीजों को सही सलामत और टूटी-फूटी स्थिति में देखना कैसा होता हैं। सपनों की दुनियां हमें बहुत कुछ बताने की कोशिश करती हैं। सफलताएं और असफलताएं जीवन का एक हिस्सा हैं। 

आज के समय में कांच की कई चीजें निर्मित की जाती हैं। आपने भी कांच की चूड़ियां, बर्तन और बोतल इत्यादि का यूज़ जरुर किया होगा। कांच की बनी चीजे बेहद आकर्षक होती हैं। परन्तु यह आसानी से टूट भी सकती हैं। टूटे हुए किसी भी प्रकार के कांच को घर में जमा नहीं करना चाहिए। 

सपने में कांच की चूड़ियां देखना

सपने में कांच की चूड़ियां देखना स्त्री के हसबेंड के लिए शुभ माना जाता हैं। माना जाता हैं की यह सपना पति के साथ होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना से बचने के संकेत हैं। यह सपना पति की उम्र बढ़ने की ओर इंगित करता हैं।
पति के साथ पत्नी के रिलेशन में सुधार होगा। भविष्य में आगे चलकर आप दोनों का प्रेम निरंतर बढ़ता चला जायेगा। भविष्य में एक दुसरे के सहयोग से हर मुश्किल और बाधाओं को आसानी से पार कर पाएंगे।

सपने में कांच की बोतल देखना

कई लोग कांच की बोतल और गिलास का यूज़ पानी पीने के लिए करते हैं। कांच की बोतल में पानी बिल्कुल साफ़ दिखाई देता हैं। जिसके आर पार भी देखा जा सकता हैं। यह सपना आपको बतलाने की कोशिश करता हैं की आपके हमसफर, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता काफी नाजुक हैं। रिश्तों में पारदर्शिता, ईमानदारी और विश्वास आवश्यक हैं। अगर आप एक दुसरे की बोन्डिंग को मजबूत करना चाहते हैं तो झूठ बोलना और शक करने जैसी गन्दी आदतों को खुद से दूर करना होगा। शक और झूठ एक बीमारी की तरह रिश्तों को तोड़ कर रख देती हैं।

सपने में कांच के बर्तन देखना

कांच के बर्तन देखना स्वप्नद्रष्टा को शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के संकेत देते हैं। अगर स्वप्न में दिखा कांच का बर्तन पूरी तरह से टुटा हुआ या क्रैक हैं तो आपको संभलकर रहने की जरूरत हैं। टुटा हुआ कांच का बर्तन आर्थिक नुकसान की प्रबल सम्भावना को दिखाता हैं। वही अगर आप सपने में कांच के बर्तन सही सलामत देखते हैं तो यह खुश होने का समय हैं। जिस कंपनी या व्यापार में आप ईमानदारी के साथ दिन-रात काम रहे हैं उसमें आपकी तरक्की होने वाली हैं। वही बहुत सारे कांच के बर्तनों को सपने में देखने का अर्थ हैं की व्यापार में आपकी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने की पूरी सम्भावना हैं।

सपने में कांच के टुकड़े देखना

अक्सर लोग पूछते हैं की सपने में कांच का टूटना कैसा होता है। दोस्तों, सपने में कांच के टुकड़े देखना बहुत अशुभ घटना हैं। भयंकर दुःख-पीड़ा आपकी लाइफ का हिस्सा बन सकता हैं। आपके पडोसी की और इर्ष्या आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं। इसलिए अपने आस पास के लोगों के बर्ताव पर ध्यान रखें। अगर कोई अजीब सा लगे तो उससे दुरी बनाकर रखें।

सपने में कांच से चोट लगना

भविष्य में हम अपने जीवन में किन-किन बदलावों का सामना करने वाले हैं इसका कोई अंदाजा नहीं होता हैं। हम सभी प्रकृति की ही संतान हैं। प्रकृति पग-पग पर हमें संकेतों द्वारा हमारी मदद करने की कोशिश करती हैं। सपने में कांच से चोट लगना भी एक महत्वपूर्ण संकेत देता हैं। जिसका मतलब हैं की भविष्य में किसी बड़ी समस्या के चलते मानसिक तनाव आपके जिन्दगी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता हैं। आपकी इच्छाएं और लक्ष्य किसी सपने की भांति एक पल में टूट कर बिखड़ सकते हैं। इसलिए खुद की कमजोरियों को किसी को गलती से भी न बताएं। मजबूत इच्छाशक्ति से आप किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर पाएंगे।

सपने में कांच का घर देखना

सपने में कांच का घर देखना आपकी वर्तमान जीवन को बताता हैं। आपका स्वाभाव बहुत ही पारदर्शी हैं। आप किसी भी बात को अपने मन में दबाकर रखना पसंद नहीं करते हैं। खुले विचार और बेबाक स्वाभाव के चलते लोग आपको पसंद करते हैं। आपका जीवन एक खुली किताब की तरह हैं। जो लोग आपके करीब हैं वे आपके अच्छे नेचर की वजह से हैं। आप बिना हिचक स्पष्ट रूप से लोगों के अंदर की बुराई और अच्छाई को बताने का साहस रखते हैं। हालांकि आप अंदर से बेहद कोमल स्वभाव के हैं।

कांच का घर सपने में आना यह भी बताता हैं की आपका पूरा जीवन एक नाजुक से डोर से जुड़ा हैं। आप जिन पर सबसे अधिक विश्वास करते हैं उनके साथ आपका रिलेशन एक हलके झटके से भी प्रभावित हो सकता हैं। इसलिए सबसे पहले रिश्तों की डोर को मजबूत करें। आपका खुबसुरत दिखने वाले जीवन आपकी एक गलती की वजह से दुखों के काले बादल में छुप सकता हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next