ऐसा कहा जाता है कि बिल्लियों का रास्ता काटना शुभ नहीं होता। बेड़े बुजुर्गों को अक्सर हमने ऐसा कहते सुना है। कई लोग इस बात को मानते भी हैं। बिल्ली अगर रास्ता काट जाए को वो रुक जाते हैं। किसी और से आगे बढ़ने के बाद ही वे आगे बढ़ते हैं। माना जाता है कि बिल्ली के काटे रास्ते से अगर आगे बढ़ गए तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
हालांकि, ये केवल कहने की बातें हैं। लेकिन मुरादाबाद में कुछ लोगों ने इस बात को इतनी गंभीरता से लिए कि उन्होंने रास्ता काटने पर बिल्ली की जान ले ली। रिपोर्ट के अनुसार यहां शुक्रवार को एक महिला और उसके दोस्तों ने एक बिल्ली को कथित तौर पर आग लगा दी, क्योंकि वो उनका रास्ता काट गई थी।
पूरे मामले में उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर एक बिल्ली को पीटते और फिर उसे जिंदा जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिल्ली ने उनकी मोटरसाइकिल का रास्ता पार किया, जिसके बाद महिलाएं तिलमिला गईं। अंधविश्वास के कारण उन्होंने बिल्ली की जाम ले ली।
दरअसल, मामले में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को वीडियो के साथ एक ईमेल मिला, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार, आरोपियों को कैमरे पर इस घटना को फिल्माते हुए भी देखा गया। अधिकारियों ने उनकी मोटरसाइकिल का पता लगा लिया है और आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि स्ट्रे जानवारों के प्रति क्रूरता के मामले अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। बीते दिनोंके कांदिवली से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां साईनगर कांदिवली (वेस्ट) में एक गटर में पांच कुत्ते मरे हुए मिले थे। इन कुत्तों के मुंह बंधे हुए थे और ये सभी प्लाटिक के बैग में पैक थे।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया था कि उन्होंने कुत्तों की मौत और उन्हें कांदिवली के गटर में फेंकने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुत्तों के शव कांदिवली (वेस्ट) स्थित साईं नगर की मंगलमय बिल्डिंग के बाहर गटर में पाए गए हैं।