एप डाउनलोड करें

Punjab : भगवंत मान के कमान संभालने से पहले 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा ली वापस

राज्य Published by: Paliwalwani Updated Sat, 12 Mar 2022 11:09 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अगले मुख्यमंत्री भगवंत मान के कमान संभालने से पहले पंजाब पुलिस ने प्रदेश के 122 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली है। इसमें कुछ नवनिर्वाचित विधायक भी शामिल हैं। एडीजीपी सिक्योरिटी की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं।

इस आदेश में कहा गया है कि जिन्हें अदालत के आदेश पर सुरक्षा मिली है, उन्हें यथावत रखा जाए। सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचना दी जाए।  इसके अलावा अगर किसी पूर्व मंत्री या विधायक को खतरे की जानकारी है तो उनकी सुरक्षा वापस लेने से पहले एडीजीपी (सिक्योरिटी) से क्लीयरेंस ली जाए।

इनकी सुरक्षा ली गई वापस

जिन पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें मनप्रीत बादल, राजकुमार वेरका, रणदीप सिंह नाभा, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह और पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी शामिल हैं। इसके अलावा नवनिर्वाचित विधायक राणा केपी सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अरुणा चौधरी, परगट सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। पूर्व विधायकों में नवजोत कौर सिद्धू, अरुण नारंग, रुपिंदर कौर रुबी, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह बैंस और अनिल जोशी आदि की भी सुरक्षा हटा दी गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next