आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे की वो ब्रांच है, जो ग्राहकों या यात्रियों को टिकट बुकिंग, कैटरिंग और टूरिज्म सेवाएं मुहैया करती है। में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यदि आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपको पता होगा कि IRCTC के बिना आप ऑनलाइन टिकट कभी बुक ही नहीं कर सकते।
वहीं IRCTC बड़े पैमाने पर और कई बातों को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रियों को कैटरिंग और टूरिज्म की सेवाएं देती है। एक बार फिर आजादी का अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए आईआरसीटीसी ने ‘देखो अपना देश’ के अंतर्गत आईआरसीटीसी अंडमान एमराल्ड टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर प्लान में आपको अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह को देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में।
अपने यात्रियों का विशेष ख्याल रखने वाली आईआरसीटीसी आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न में ‘देखो अपना देश’ के अंतर्गत अंडमान एमराल्ड टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर की यात्रा 6 दिन और 5 रात की है।
इन 6 दिनों के टूर प्लान में यात्रियों को खूबसूरत आइलैंड अंडमान घूमने का मौका मिलेगा।इए टूर की शुरुआत 12 अगस्त से शुरू होगी। जो 17 अगस्त तक चलेगी। पूरे 6 दिनों के इस टूर प्लान में यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। सबसे पहले यात्रियों को कोलकाता से फ्लाइट के जरिए पोर्ट ब्लेयर लाया जाएगा। पोर्ट ब्लेयर लाने के बाद यहां की खूबसूरत जगहों का दीदार कराया जाएगा।
पोर्ट ब्लेयर के खूबसूरत जगहों को दिखाने के बाद यात्रियों को हैवलॉक आइलैंड लाया जाएगा। यहां के कुदरती नज़ारों और साफ समुद्री तटों की शांति और सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। इन जगहों को दिखाने के बाद नील आईलैंड ले जाया जाएगा। इसके बाद यात्री वापस पोर्ट ब्लेयर लौट सकेंगे। पोर्ट ब्लेयर से फिर फ्लाइट के जरिए कोलकाता सभी पर्यटकों को सुरक्षित पहुँचा दिया जाएगा।
इस टूर पैकेज में कई सुविधाएं दी जाएंगी। इन सुविधाओं में सबसे पहले यात्रियों को फ्लाइट के Economy क्लास में यात्रा करने का मौका मिलेगा। घूमने के दौरान यात्रियों को बस के साथ-साथ कैब की भी सुविधा दी जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी। इसके साथ-साथ यात्रा के दौरान उत्तम भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।
इस पैकेज में पायटकों को पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक आइलैंड जाने के लिए लग्जरी क्रूज पर जाने का मौका दिया जायेगा। इस दौरान यात्रियों को टूर गाइड (Tour Guide) भी दिया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सभी यात्रियों को विशेष होटल में रहने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी करेगा। जहां रहने की व्यवस्था होगी।
इस अंडमान एमराल्ड टूर पैकेज यात्रा के लिए आपको प्रतिव्यक्ति 46,600 रुपये चुकाने होंगे। अगर आप दो व्यक्ति यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 33,500 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। वहीं अगर आप तीन लोग जा रहें हैं तो उसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 32,500 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके साथ-साथ अगर आप अपने साथ बच्चे को ले जाना चाहते हैं तो इसका शुल्क अलग से लेगी।
अंडमान एमराल्ड टूर पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के पर जाना होगा। इस पैकेज की पूरी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी।