एप डाउनलोड करें

भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन : देशवासियों को हार्दिक बधाई

खेल Published by: paliwalwani Updated Sun, 08 Mar 2026 10:48 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की जीत पर पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया ब्राह्मण समाज, नागदा ब्राह्मण समाज और पालीवाल वाणी मीडिया समूह की ओर से देशवासियों को हार्दिक बधाई.

अहमदाबाद. 

टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीदें शुरू से लगाई जा रही थी. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई. फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 55 रन से रौंदते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीत लिया.

भारत के लिए सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया. अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया. भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार.

टीम इंडिया ने लगातार रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है और अपने घर में ही ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. म इडिया लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जमाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 15वें ओवर तक सिर्फ 139 रन ही बनाए थे और उसके 6 विकेट गिर गए थे.

टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हो चुका है, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है.

टी20 विश्वकप के दौरान टी20 क्रिकेट में बड़े स्कोर की बरसात देखने को मिली. खासतौर पर भारत ने 250 से ज्यादा के कई स्कोर बनाकर नए रिकॉर्ड कायम किए। टी20 वर्ल्ड कप में लंबे समय तक सबसे बड़ा स्कोर 2007 में श्रीलंका का 260/6 रहा. हालांकि 2026 टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने जबरदस्त आक्रामकता दिखाई.

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। भारत एक समय 300 रन बनाती हुई दिख रही थी, लेकिन 16वें ओवर में नीशम ने तीन झटके दिए और इससे रन गति धीमी पड़ गई। भारत का स्कोर 15वें ओवर के बाद एक विकेट पर 203 रन था। इसके बाद 16वें ओवर में टीम इंडिया ने संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए। इस ओवर में एक रन बना। फिर 17वें ओवर में सात रन और 18वें ओवर में नौ रन बने। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या आउट हुए और 11 रन बने। हालांकि, आखिरी ओवर में शिवम दुबे का बल्ला चला और इसकी वजह से टीम 250 के पार पहुंच सकी। दुबे आठ गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आखिरी यानी 20वें ओवर में 24 रन बटोरे।

भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने फॉर्म में वापसी की और फाइनल में उनका बल्ला चला। उन्होंने 21 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। संजू के साथ अभिषेक ने 43 गेंद में 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। अभिषेक को रचिन रवींद्र ने आउट किया। फिर संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 105 रन की साझेदारी निभाई। सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। वहीं, ईशान किशन ने भी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, 16वें ओवर में दोनों आउट हो गए। सैमसन फिर शतक से चूक गए। वह 46 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईशान ने 25 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।  

हार्दिक 13 गेंद में 18 रन बना सके, जबकि सूर्यकुमार खाता नहीं खोल पाए। तिलक छह गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से नीशम ने तीन विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी और रचिन को एक-एक विकेट मिला। भारत का 255/5 का स्कोर टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने खुद का दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 176 रन बनाए थे। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े टीम स्कोर

स्कोर टीम बनाम खिलाफ मैदान वर्ष
260/6 श्रीलंका बनाम केन्या जोहानिसबर्ग 2007
256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे चेन्नई 2026
255/5 भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद (फाइनल) 2026
254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मुंबई 2026
253/7 भारत बनाम इंग्लैंड मुंबई (सेमीफाइनल) 2026
246/7 इंग्लैंड बनाम भारत मुंबई (सेमीफाइनल) 2026
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next