IND vs PAK: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 6 जुलाई 2026 को महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भी भिड़ंत होने वाली है. टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे.
5 सितंबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड महिला और हांगकांग महिला के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान 5 सितंबर को आमने सामने होंगे. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
इससे पहले भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई थी.
- मुख्य विवरण तारीख : 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई (यूएई) कुल टीमें : 8 टीमें (दो ग्रुप में विभाजित) ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड, हांगकांगग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, इंडोनेशियाभारत के अहम मुकाबलेपहला मैच: 30 अगस्त 2026 (भारत बनाम थाईलैंड) भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला: 5 सितंबर 2026 एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा इस टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है।