एप डाउनलोड करें

होली के दौरान दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम/जावरा Published by: जगदीश राठौर Updated Wed, 25 Feb 2026 07:03 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदीश राठौर

रतलाम. होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेनों  का परिचालन किया जाएगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी  मुकेश कुमार  के अनुसार इस ट्रेनों  का विवरण निम्नानुसार है.

ट्रेन संख्या 04001/04002 दादर–नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 

ट्रेन संख्या 04001 दादर से – नई दिल्ली स्पेशल शुक्रवार, 27 फरवरी, 2026 एवं 06 मार्च 2026 को 00.05 बजे दादर से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (09.30/09.35) बजे होते हुये उसी दिन 21.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली – दादर स्पेशल बुधवार, 25 फरवरी, 2026 एवं 04 मार्च 2026 को 22.40 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (10.35/10.40 गुरुवार) बजे होते हुये अगले दिन 22.40 बजे दादर पहुंचेगी। 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम,  कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा एवं  कोसी कलॉं स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर एवं एसी-3 टियर कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 05018/05017 वलसाड–मऊ स्‍पेशल 

ट्रेन संख्या 05018  वलसाड – मऊ स्‍पेशल, वलसाड  से 01 मार्च 2026 एवं 08 मार्च 2026  प्रति रविवार को 15.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (22.25/22.45) एवं नागदा (23.48/23.50) बजे होते हुये  मंगलवार को 00.45 बजे मऊ रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05017 मऊ - वलसाड स्‍पेशल, मऊ से 28 फरवरी 2026 एवं 07 मार्च 2026 प्रति शनिवार को 03.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के नागदा (04.28/04.30 रविवार) एवं रतलाम (05.15/05.25) बजे होते हुये  रविवार को 12.35 बजे वलसाड पहुँचेगी। 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी जं., गोंडा, बस्ती,  गोरखपुर, देवरिया भटनी, सलेमपुर और बेल्थरा रोड स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेल सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next