आज नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन

जगदीश राठौर

जावरा (नि प्र).  लायंस क्लब जावरा एवं लायंस नेत्र चिकित्सालय पर वृद्ध मरीजों की सुविधा को  देखते हुए पिपलोदा रोड जावरास्थित लायंस क्लब जावरा नेत्र चिकित्सालय परिसर में आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं में विस्तार करते हुए परिसर में नई लिफ्ट के साथ नवीन निर्माण की कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा.

लायन्स क्लब जावरा के सेवा मनीषियों के सम्मान साथ ही  पत्रकार गणों का सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि  विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रुणवाल के आतिथ्य में संपन्न होगा. लायंस क्लब जावरा के प्रचार प्रसार सचिव संदीप रांका एवं शेखर नाहर ने बताया कि 28 जून 2025 शनिवार को सायं 7.00 बजें लिफ्ट के साथ नवीन कार्यों का उद्घाटन,  सेवा मनीषीयों एवं पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर पर रखा गया है.

लांयस क्लब जावरा अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन अनिल धारीवाल, सचिव यश जैन, कोषाध्यक्ष संजय गोधा, नेत्र चिकित्सालय को-चेयरमैन कमल जैन व अजय सकलेचा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook