अन्नू राठौड़ रुद्रांजली
राजसमंद. गुरुवार सायं 4:30 बजे महाराणा प्रताप उद्यान, राजसमंद में साकेत साहित्य संस्थान की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने की, जबकि संचालन महासचिव कमल अग्रवाल ने किया। बैठक में संस्थान की आगामी साहित्यिक गतिविधियों और सृजनात्मक योजनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छगनलाल प्रजापत को साकेत संस्थान का नया कोषाध्यक्ष चुना गया।
संस्थान की आगामी पुस्तक 'मेरा गाँव मेरा गौरव' को लेकर सम्पत लाल रेगर ने जानकारी दी कि इसे 15 सितंबर तक पूर्ण कर 21 सितंबर को आयोजित होने वाले 25वें स्थापना दिवस समारोह (रजत जयंती) में विमोचित करना प्रमुख लक्ष्य रहेगा। चन्द्रशेखर नारलाई ने मासिक साहित्यिक गोष्ठी की समीक्षा प्रस्तुत की और 21 सितंबर 2026 को होने वाली विशेष गोष्ठी की रूपरेखा रखी।
साहित्य प्रमुख कुसुम अग्रवाल ने संस्थान के व्हाट्सएप ग्रुप में मर्यादा बनाए रखने और विवादास्पद, आपत्तिजनक संदेशों पर नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया। सहसचिव कुमार दिनेश ने 27 सितंबर पर्यटन दिवस पर प्रस्तावित वन भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिकाधिक सदस्यों से भागीदारी का आह्वान किया। उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव व सभा अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने संस्थान के हित में अपने विचार रखे और एकजुट रहकर कार्य करने का संदेश दिया।
अंत में अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने सभी सदस्यों से संगठन को जोड़कर रखने, सक्रिय साहित्यिक माहौल निर्मित करने और 21 सितंबर के रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने हेतु सहयोग की अपील की और सभी का आभार व्यक्त किया। मीटिंग की रूपरेखा की समस्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ रुद्रांजली ने दी।
बैठक में उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, साहित्य प्रमुख कुसुम अग्रवाल, गोष्टी प्रभारी चन्द्रशेखर नारलाई, गोष्टी सह प्रभारी सम्पत लाल रेगर, छगनलाल प्रजापत, सभा अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, आईटी सेल प्रभारी माधव लाल जटिया, राधेश्याम राणा, सहसचिव कुमार दिनेश और महासचिव कमल अग्रवाल सहित कोर कमेटी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।