सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमंद में मनाया जन्माष्टमी : कृष्ण भक्ति में झूम उठे विद्यार्थी

विज्ञापन

अन्नू राठौड़ रुद्रांजली

राजसमंद. सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जॉनी मैथ्यू एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत काल तक की उनकी दिव्य लीलाओं, श्रीमद भगवत गीता के अमूल्य ज्ञान और उपदेशों का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया। बच्चों ने कविता, भक्ति गीत और महारास के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए प्रेम, करुणा और धर्म के संदेशों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से सबके समक्ष प्रकट किया, जिससे सम्पूर्ण विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया।

अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के गीता उपदेश का मर्म समझाते हुए कहा कि "हमें केवल कर्म करते रहना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, चाहे उस मार्ग पर हमें अकेले ही क्यों न चलना पड़े। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान विष्णु के दस अवतारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रभु श्री जगन्नाथ जी की मनोहारी झांकी सजाई गई और महाप्रसाद का भोग लगाया गया। कक्षा छठी से आठवीं तक के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सामूहिक महाआरती की गई।

अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook