रतलाम.
इन्दौर के व्यापारी को ठोक पीट कर लूटा गया, मेडिकल कालेज के वार्ड बाँय पर हमला कर नई मोटर साईकल छिनी गई, बांगरोद में जवान मौत हो गई, चोरी की वारदाते आए दिन जारी है, और ऐसी ही वारदातों के बीच विज्ञापन रुपी बयान थूंका जाता है कि 360 प्रहार जारी....। इसे थूंके हुए सूखने से पहले कुछ ने ताबड़तोड़ चाट कर बाहर भी कर दिया।
व्यापारी ठूका-पीटा कर लूटा, 24 साल के युवक की जघन्य हत्या हो गई, और कमजोर तबके से जुड़े मेडिकल कालेज के वार्ड बाँय की मोटर साईकिल छिनने जैसी वारदाते घटित हो गई और जिम्मेदार खुद की पीठ थपथपाते हुए गड़े मुर्दे उखाड़ रहे है।
विगत सालों से जनधन हानि रोकने वाला अमला शराब व नशे के नाम पर अपने नम्बर बढ़ा रहा है। आधा देशी का क्वाटर, दारु और पानी से भरा आधा डिस्पोजल गिलाश, पांच रुपए वाली मूंग दाल के चाखण का पैकेट और दस वाली पानी की बोतल लेकर सार्वजनिक स्थान पर बैठे एक 75 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा और प्रकरण दर्ज किया गया या 250 रुपए का सट्टा, 1500 रुपए का जुआ और दारु के 10-20 क्वाटर इधर उधर कर के रोजगार पाने वालों पर कार्रवाई के जुमले अक्सर रोजनामचों में दिखाई और सुनाई देते है।
अपराधों की समीक्षा में भी दारु पर ही बात चलती है। लगता ये सब मिल कर आबकारी वालों को बैरोजगार कर इनके दफ्तरों में ताले लगवाएगें? आज भी डीडी नगर के किसी प्रधान आरक्षक ने सुभाष नगर ब्रिज के समीप से शराब पकड़ने और आलोट पुलिस ने बस स्टेण्ड के समीप 65 साल के अधेड़ को सट्टा पर्ची के साथ पकड़ने का कारनामा कर कप्तान की शाबाशी ली हैं। इनको भ्रम है कि गैलिये नेता,पञकारो, समाज सेवियों आदि है? मगर असल ये है कि कई सिंघम..चिघम बन चुके है।
पूरे शहर में यातायात व्यवस्था की मय्यों हुई पड़ी है मगर यातायात थाने की गाड़ी किसी शराब की दुकान के आगे या आसपास खड़ी मिल जाएगी और तब खड़ी मिलती रहेगी, जब तक ठेकेदार खुद आकर साहब ये नही पूछ ले कि बता तेरी रजा क्या है? धणी लुगाई को साले ने लूटने की छूट दे रखी है। हालात ये है कि जरा जरा से पिल्ले कमर या जूते मोजे में चाकू लेकर घुम रहे है, लोगों पर हमला कर रहे है। मकान, दुकान, शोरुमों के साथ ही वाहनों की चोरी आम बात होने लगी है। मगर नशे पर प्रहार और अबकी बार..400 पार के जुमले निरन्तर जारी है।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कई मर्तबा लोगों पर जान लेवा हमले हो गए, बड़ी चोरी की वारदाते हो गई, जघन्य हत्याएं कर दी गई, लूट हो रही है। मगर मजाल है कि नगर सहित जिले के किसी सत्ता, संगठन, पक्ष विपक्ष के नेता ने एक बयान जारी कर कानून व्यवस्था संभालने वालों के कान मरोड़े हो। ये नही मरोड़ पाएगे, क्यूकि....???? जिसकी दूम उठाएगें, वो मादा ही नजर आएगे। क्यूकि..हर कुछ काटेज..दडबो,होटलो में 500 रुपये से लेकर 10 हजार हर सिर की नाल कट रही हैं।
बहरहाल, वारदातों का सिलसिला जारी है, क्यूकि खौफ नदारत है। खौफ बचा है तो सार्वजनिक स्थानों पर दारु पीने वालों या अन्य ऐसे कर्मकांड करने वालों में ही बचा है। हर तरफ नम्बर बढ़ाने की दौड़ और हौड़ मची है। हर दिन गड़े मुर्दो की तरह बयानों का थूक उछाला जा रहा है, और थूक के शौकीन इसके सुखने से पहले गटकते जा रहे है। ऐसे में अब जनता को अपने धन की हानि रोकने के उपाय खुद खोजना पड़ेगे और अनचाहे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम खुद लेकर चलना होगे, तभी ..... रतलाम वाले कह पाएगे कि यह शहर है अमन का... यहां की फिंजा है निराली.... यहां पर शांति... शांति है।