सुप्रसिद्ध शुभ वेला पंचांग का विमोचन

विज्ञापन

चन्द्रशेखर मेहता

प्रतापगढ़. निकट सागवाड़ा स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर श्री शुभ वेला पंचांग 2027 के 25वें अंक का विमोचन एक विशेष समारोह में किया गया। कार्यक्रम में श्रीराम कथा मर्मज्ञ जनक भाई शास्त्री, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र भट्ट ठाकरड़ा मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता ज्योतिषाचार्य रमेश भट्ट भिलुड़ा ने की।

आचार्य हरीश पंड्या खड़गड़ा, हार्टफुलनेस समन्वयक प्रदीप भट्ट, एवं पंचाल समाज त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट के महामंत्री नटवरलाल पंचाल, नगर अध्यक्ष कांग्रेस ललित पंचाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर संघवी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधान संपादक डॉ राजेंद्र पंचाल ने बताया कि यह 25 वां अंक अनवरत प्रकाशित है। पंचाल ने कहा कि हमारा श्रीशुभवेला पंचांग स्थानीय स्टैंडर्ड टाईम के अनुसार खगोलीय ग्रह नक्षत्रों की सटीक गणना करके बनाया गया है।

इस अवसर पर वेदों के मंत्रो से भूपेंद्र सोनी ने उपस्थित विद्वजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत उद्बोधन राजेश भट्ट भीलूड़ा ने कियाl पंचांग की समीक्षात्मक टिप्पणी संस्कृत भाषा में रोहित जोशी ने की l मुख्य अतिथि ने पंचांग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि पंचांग और उसके पाँच अंग हमारी परंपरा की पहचान हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के प्रयास सराहनीय है। 

मुख्य अतिथि शिक्षाविद नरेन्द्र भट्ट ने शुभवेला पंचांग को गागर में सागर बताया। कहा कि मैने जीवन में कई पंचांग पढ़े है लेकिन शुभ वेला पंचांग जैसा सरल, सटीक और प्रामाणिक तथ्यों पर आधारित कोई दूसरा पंचांग नहीं देखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  पूर्व शिक्षा निदेशक और त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट के महामंत्री नटवरलाल पंचाल ने कहा कि डॉ राजेंद्र पंचाल सामलिया हमारे पंचाल समाज का गौरव है। उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की है वो अवर्णनीय है। मुख्य अतिथि जनक शास्त्री ने शुभ वेला पंचांग संपादन के लिए डॉ राजेंद्र पंचाल के लेखन, सम्पादन की सराहना की।

पंचांग में समावेश विद्यार्थियों के लिए जो आलेख है, उसे हर विद्यार्थी, युवा को पढ़ना चाहिए। शुभ वेला पंचांग हर घर में होना चाहिए ताकि हमारे युवा विद्यार्थी इसे पढ़कर संस्कारी, गुणवान, चरित्रवान एवं धर्म के प्रति जागरूक नागरिक बन कर राष्ट्र सेवा कर सके। विशिष्ट अतिथि एवं भागवताचार्य  हरीश  पंड्या ने शुभ वेला पंचांग में समावेश वर्षा कीभविष्यवाणी एवं मावजी महाराज की सुकनावली की प्रशंसा करते हुए शुभ वेला पंचांग के प्रधान संपादक डॉ राजेंद्र पंचाल को बधाई दी।

अध्यक्षता कर रहे रमेश भट्ट ने  प्रधान सम्पादक राजेन्द्र पंचाल ओर सह संपादक श्रीमती ममता पंचाल की कठिन परिश्रम मेहनत का प्रतिफल बताया। भट्ट ने कहा कि ज्योतिष में पीएचडी करने वाले डॉ राजेन्द्र पंचाल वागड़ के पहले व्यक्ति है। राजेन्द्र पंचाल ने इस पंचांग के माध्यम से ज्योतिष शास्त्र से नई ऊंचाई प्राप्त की है। मुझे राजेंद्र पंचाल का मार्गदर्शक होने पर गर्व होता हैं।

महेन्द्र सिंह चौहान हार्टफुलनेस संस्थान के समन्वयक, श्रीमति ममता पांचाल, कैलाश जोशी, राकेश सेवक, शिवराम पाटीदार उपसरपंच सामलिया, प्रकाश भट्ट, मयंकभट्ट, अनिल व्यास, राजेश भट्ट, प्रकाश सुथार नंदौड एवं  भगवतीलाल पंचाल (अध्यक्ष वसुधैव कुटुंबकम् आश्रम सुजाजी का गड़ा) श्री मति माहेश्वरी पांचाल, अपर्णा, नीरज, रुपेश, जगदीश पाटीदार, अमरजी पाटीदार, प्रेमजी, ईश्वर यादव, केशवलाल पंचाल विकासनगर एवं कई गणमान्य विद्वजन, ज्योतिषाचार्य उपस्थित रहे। संचालन सुरेश भट्ट ने किया। पंचांग  विमोचन का एक सुंदर समारोह सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook