- पालीवाल वाणी न्यूज : रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर मो. 9425490641
रतलाम.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन 27 जून 2025 को रतलाम के पोलो ग्राउंड में होने जा रहा है। यह रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक और उद्यमिता परिदृश्य को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
संयुक्त संचालक उद्योग इंदौर एस. एस. मंडलोई ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में इंदौर जिले से 500 से अधिक उद्योगपति भाग लेंगे। वे न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, बल्कि उद्योग, नवाचार और रोजगार सृजन को लेकर चल रही, योजनाओं और संभावनाओं पर संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 100 से अधिक एमएसएमई, स्टार्टअप और स्व-सहायता समूहों द्वारा नवाचारों और उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। यह प्रदर्शनी प्रदेश के विविध क्षेत्रों के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे नेटवर्किंग, साझेदारी और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।
इस आयोजन से युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे, वहीं प्रदेश के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।