उपली ओड़न परिक्रमा : श्रीराम जन्मभूमि निर्माण में समर्पण और सहयोग करने में पालीवाल समाज के समाजसेवी भी पीछे नहीं

विज्ञापन

राजसमंद । पालीवाल ब्राह्मण समाज भी राजस्थान में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग करने में काफी उत्साह दिखा रहा है और उत्साह होना भी चाहिए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भव्य मंदिर निर्माण हेतु पालीवाल क्रेशर गिट्टी प्लांट व पालीवाल केटल फिड उपली ओड़न के समाजसेवी सर्वश्री चुन्नीलाल पालीवाल, नरेन्द्र पालीवाल, शांतिलाल पालीवाल-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा ब्रह्मशक्ति भारत के परिवार ने श्रीराम के प्रति गहरी आस्था प्रकट करते हुए एक लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि मंदिर निर्माण हेतु समर्पण भावना दिखते हए पूरे राजसमंद क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण पेश किया। वही पालीवाल समाज के लिए भी गौरवान्वित करने वाला पल रहा हैं। उल्लेख है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत शानदार और भव्य हुई। निधि समर्पण के माध्यम से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न होगा। अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी।  

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Devakishan Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook