राजसमंद. पालीवाल ब्राह्मण समाज एवं गायत्री परिवार राजसमंद के वरिष्ठ श्री गिरजा शंकर जी पालीवाल के पौत्र एवं मुकेश जी पालीवाल के पुत्र सिद्धार्थ जी पालीवाल का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होकर प्रथम बार राजसमंद आगमन पर मंडा नगरवासी द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सम्मानित किया तथा आगामी जीवन में देश की कर्तव्यनिष्ठा से सेवा ओर उत्तरोत्तर प्रगति हेतु स्नेहाशीष व शुभकामनाएं दी.
श्री मुकेश पालीवाल राही ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री सिद्धार्थ जी पालीवाल का अपने निज निवास जन्म स्थली किशोरनगर मंडा आगमन पर परिवार जनो ओर नगर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा भव्य स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया. दादाश्री गिरिजा शंकर जी पालीवाल को सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की. पालीवाल समाज के गौरव रत्न के रूप में पालीवाल वाणी मीडिया समूह सहित सभी ने सिद्धार्थ जी पालीवाल को ढेर सारी आशीष शुभकामनाएं दी.