राजसमंद । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी वारनी की भागल उनवास, खमनोर की समाजसेविका श्रीमती शांतिदेवी पति दिनेश पुरोहित का दिनांक 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को निधन हो गया। श्रीमती शांतिदेवी पुरोहित पिछले तीन सालों से कोमा बीमारी की चपेट में थी। तमाम इलाज कराने के बाद भी परिजनों ने 3 सालों तक खुब सेवा की परन्तु ईश्वर को जो प्रिय था उसे उन्होंने हमारे बीच में से चुन लिया। ईश्वर के आगे सभी बेबस और लाचार है। श्रीमती शांति देवी पुरोहित ने शुक्रवार को शाम 7 : 00 बजे नाथद्वारा, जिला राजमसंद, राजस्थान में उनके निवास पर अंतिम सांस ली। आप वारनी की भागल उनवास निवासी थी। कोमा की वजह से नाथद्वारा में इनका इलाज चल रहा था। उन्होंने अंतिम सांस भी वही ली। आप अपने पीछे पति दिनेश पुरोहित पुत्र भरत पुरोहित, पवन पुरोहित, विष्णु पुरोहित सहित भरा परिवार छोड गई। मुंबई के मालाड में श्री दिनेश पुरोहित व्यवसाय हैं। श्रीमती शांति पुरोहित के निधन पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुख जताया है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ-साथ शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूँ। घटना की सबसे पहले जानकारी म्हारो राजस्थान व राजस्थान टीवी के प्रबंध संपादक ने दी। उक्त जानकारी श्री इंदर जोशी, नरेन्द्र जोशी जोधपुर (तासोल) ने पालीवाल को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406