उथनोल. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती गंगा बाई पति स्वर्गीय श्री हीरालाल जी पालीवाल (सोडावत), ग्राम. उथनोल जिला राजसमंद, राजस्थान का आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 16 जुलाई 2026 को समय 8.00 बजे निज निवास उथनोल से उथनोल मोक्षधाम जाएगी.
आप सर्वश्री नानालाल पालीवाल (एडवोकेट), उदयपुर, चुन्नीलाल पालीवाल, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी कार्यकारिणी सदस्य जीवराज (जे.आर) पालीवाल (एडवोकेट), इंदौर की पूज्यनीय माताजी थी.
भाई : सर्वश्री स्वर्गीय जमनालाल जोशी, स्वर्गीय श्री प्रेमशंकर जोशी एवं किशनलाल जोशी, मोहनलाल जोशी, चरण विजयशंकर जोशी, नारायण जोशी, ग्राम. आमली (सेगडिया)
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल (सोडावत) परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
- Sunil paliwal-Anil Bagora