राजसमंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत दिनों चल रही मावे से निर्मित मिठाईयां, घी-तेल व अन्य खाद्य पदार्थों आदि में मिलवाट की रोक को लेकर विभाग द्वारा 22 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिलेभर में सभी खाद्य सामग्री के 123 प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 50 खाद्य पदार्थो के नमुने लिए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की जिलें में दुध एवं दूध से बनी मावा मिठाईंयो के 50 खाद्य नमुने लिए गए। जिसमें राजसमंद शहर से 10, ग्रामीण से 6, नाथद्वारा से 5, आमेट से 11, भीम से 4 व देवगढ़ से 9, केलवाड़ा 5 नमुने लिए। उन्होंने बताया की विभाग द्वारा अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचन्द्र सैनी के नेतृत्व में दल गठित कर जिले में कार्यवाही की गई। दल ने विभिन्न क्षैत्रों में प्रतिष्ठानों संचालको को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थो के नमुने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाए गए। डॉ गौड़ ने बताया की 50 खाद्य पदार्थो के नमुने लेकर जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भिजवायें गयें जिनमें से 12 नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 1 नमुना सब स्टेण्डर्ड एवं 1 नमुना मिस ब्रॉण्ड पाया गया जिनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*