पालीवाल समाज पीपरड़ा की समाजसेविका श्रीमती भंवरी बाई बागोरा का देवलोक गमन

विज्ञापन

पीपरड़ा । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी पीपरड़ा की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती भंवरीबाई पति ब्रह्मलीन पृथ्वीराज जी बागोरा का आज दिनांक 3 अक्टुबर 2020 शनिवार को ग्राम. पीपरड़ा सोरडाई जिला राजसमंद, राजस्थान में देवलोक गमन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज निजि निवास पीपरड़ा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम पर दाह संस्कार होगा। आप सर्वश्री मोतीलाल बागोरा की भाभीजी, मदनलाल बागोरा, अंबालाल बागोरा, ख्यालीलाल बागोरा, विनोद बागोरा, गोपाल बागोरा की पूजनीय माताजी थी। उक्त जानकारी युवा समाजसेवी श्री आशीष जोशी (ग्राम. उथनोल) इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी। 

● श्रद्वाजंलि : श्रीमती भंवरी बाई बागोरा को सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पीपरड़ा,  पालीवाल समाज 24 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष गिरीश पालीवाल (विद्रोही), पालीवाल समाज 24 श्रेणी कांकरोली अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल, श्यामसुंदर पालीवाल, पालीवाल वाणी समाचार पत्र सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nanalal Joshi-Amit Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं *: खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook