भाजपा के टिकट पर पथानामथिट्टा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर: एक फिर लगा ज्ञानेश कुमार पर आरोप

विज्ञापन

नई दिल्ली. ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे तमाम विवाद के बीच एक और आरोप सामने आया है। यह आरोप केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 2016 में उन्हें सुझाव दिया था कि वह सिविल सर्विस से रिटायर होने के बाद बीजेपी में शामिल हों जाएं। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर पथानामथिट्टा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।

जीजी थॉमसन ने बताया कि यह सुझाव 2016 में नई दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट के दौरान दिया गया था। तब वह और ज्ञानेश कुमार दोनों ही सरकारी सेवा में थे। जीजी थॉमसन के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने उनसे कहा था कि अगर वे चुनाव जीत जाते हैं, तो केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं। जीजी थॉमसन ने बताया कि मैं उस समय केरल के चीफ सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहा था। हम एक फ्लाइट में साथ थे। वह प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बहुत अच्छी बातें कर रहे थे और उन्होंने मुझसे खुलेआम पूछा कि क्या मैं 2019 के आम चुनाव में पठानमथिट्टा से BJP कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ने में इंटरेस्टेड हूं। वह बहुत मनाने वाले थे, मैंने तुरंत मना कर दिया।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook