एप डाउनलोड करें

भगवा पताके हटाने पर राजनगर में तनाव-विरोध जताते हिन्दू संगठन

राजसमन्द Published by: Suresh Bhat...✍️ Updated Thu, 20 Sep 2018 01:49 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। राजनगर में शहर में लगाए गए भगवा ध्वज को उतारकर नगर परिषद के कार्मिकों द्वारा हटाकर कचरा एकत्रित करने वाले टेम्पों ट्रोली में कचरे के साथ डालने की शिकायत पर राजनगर में एक बार माहोल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों व शहरवासियों ने राजनगर-कांकरोली मार्ग बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह जैन मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाईश का प्रयास किया। परंतु आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद द्वारा समुदाय विशेष  के धार्मिक आयोजन को लेकर राजनगर क्षेत्र में लगाए गए भगवा पत्ताकों को हटाने का विरोध जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने आयुक्त को मौके पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, पत्ताके हटाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही व लगाए गए पत्ताके को पुन: विधिवत लगाने की बात पर अड़ गए। शहरवासियों की मांग के बाद आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर भगवा पत्ताके पुन: लगवाने को आदेश के बाद माहोल शांत हुआ तथा मार्ग खोला। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, हैमेन्द्र खत्री, विहिप के भगवतीलाल पालीवाल, हितेश खत्री, प्रदीप खत्री, कमलेश कोठारी, प्रहलाद वैष्णव सहित कई लोग उपस्थित थे।
फोटो-राजसमंद। राजनगर में नगर परिषद द्वारा भगवा पताके हटाने की कार्यवाही के बाद विरोध जताते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next