पालीवाल समाज कांकरोली के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल पालीवाल का स्वर्गवास

विज्ञापन

कांकरोली. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 कांकरोली के समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल ब्रह्मलीन गोटूलाल जी पालीवाल का आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को स्वर्गवास हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को सुबह 10.00 बजे निज निवास (छतरियों) कांकरोली जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर सलूस रोड कांकरोली मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेंगी. 

आप सर्वश्री कालुलाल पालीवाल, जमनालाल पालीवाल के भाई एवं पूरणलाल पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी तथा मयूर पालीवाल के दादाजी थे. उक्त जानकारी इंदौर के सोशल मीडिया के जादुगार श्री कैलाश पिता भोलीराम जी दवे (बामन टुंकड़ा) ने पालीवाल वाणी को दी.

शोकाकुल : समस्त पालीवाल (बागोरा) परिवार, कांकरोली राजसमंद, राजस्थान

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

सूचना : पालीवाल वाणी  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी  समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं. 

Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook