लसानी : पालीवाल ब्राह्मण समाज लसानी के सर्वश्री धर्मनारायण पालीवाल (भास्कर संवाददाता लसानी), खुश पुरोहित, महेश पुरोहित, नटवर पुरोहित एवं सत्यनारायण परोहित (भजन गायक) की पूजनीय माता श्रीमती शांता देवी धर्मपत्नी भंवरलाल जी पुरोहित (लसानी) का देवलोकगमन दिनांक 24 दिसंबर 2021 शुक्रवार रात्रिकालिन 11 : 00 बजे हो गया हैं. जिनकी अंतिम शवयात्रा दिनांक 25 दिसंबर 2021 को सुबह 11 : 00 बजे निज निवास रावला चौक लसानी तहसील देवगढ़ जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम जाएगी. हरि इच्छा प्रबल, परमपिता परमात्मा से यही प्रार्थना करते हैं कि इनकी आत्मा को शांति देवे वह अपने श्रीचरणों मैं स्थान देवे. उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिवलाल पुरोहित (इसरमंड) एवं श्री सुंदरलाल पालीवाल (जावद) ने पालीवाल वाणी को उपलब्ध कराई.
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती शांता देवी पालीवाल का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती शांता देवी पालीवाल का निधन
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें