शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति समाजसेविका श्रीमती भूरी बाई बागोरा का निधन, विन्रम श्रद्वाजंलि

विज्ञापन

सुंदरचा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी सुंदरचा के समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती भूरी बाई पति स्व. श्री देवकिशन जी बागोरा का कल दिनांक 24 जनवरी 2026 शनिवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 24 जनवरी 2026 शनिवार को दोपहर 2.00 बजे निज निवास सुंदरचा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर से मोक्षधाम पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.

आप सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के पूर्व महामंत्री तुलसीराम बागोरा, जगदीश बागोरा, मोहन बागोरा की पूज्यनीय माताजी थी. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री विनोद सेवाराम बागोरा एवं नानालाल जोशी बिजनोल ने पालीवाल वाणी को दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं बागोरा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook