एप डाउनलोड करें

गरबा महोत्सव का आगाज,रजत जयन्ती विशेष जश्न मनेगा

राजसमन्द Published by: Kamlesh Paliwal Updated Sat, 01 Oct 2016 12:18 AM
विज्ञापन
गरबा महोत्सव का आगाज,रजत जयन्ती विशेष जश्न मनेगा
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद। डायमंड ग्रुप  के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रा के अन्तर्गत कांकरोली स्थित द्वारकेश वाटिका परिसर में रंगारंग गरबा महोत्सव-2016 का आगाज एक अक्टूबर को होगा। इस बार ग्रुप के रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले अनूठे जश्न के साथ यहां दस दिनों तक गरबा-डांडिया रास की खूब धूम मचेगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही है। ग्रुप अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका ने पालीवाल वाणी को बताया कि डायमंड गु्रप अपनी स्थापना के साथ ही पिछले 25 वर्षो से लगातार शहर में प्रतिवर्ष नवरात्रा में गरबा महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। मां दुर्गा की आराधना से जुड़ी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा को आगे बढ़ाते हुए विगत चार वर्षो से यह ग्रुप अपने नए स्वरूप में वृहद स्तर पर नवरात्रा महोत्सव मना रहा है। विगत वर्षो की भांति इस बार भी एक अक्टूबर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजने वाले पाण्डाल में धूमधाम से मां अम्बे की प्रतिमा स्थापना होगी और इसके साथ गरबा महोत्सव शुरु हो जाएगा।

रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में मनेगा विशेष जश्न

ग्रुप अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका ने पालीवाल वाणी को बताया कि डायमंड ग्रुप के तत्वाधान में  रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार कार्यक्रम अनेक विशेषताओं से युक्त रहेगा। यहां रोजाना युवक, युवतियों एवं बालक-बालिकाओं के लिए फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी तथा प्रतिदिन श्रेष्ठ डांडिया नृत्य प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों का चयन कर पारितोषिक दिए जाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर शस्त्र पूजन का विशेष कार्यक्रम होगा जो अपने आप में अनूठा रहेगा। ग्रुप की ओर से महोत्सव की तैयारियां को लेकर बुधवार को गु्रप अध्यक्ष अशोक रांका की अध्यक्षता में आयोजन स्थल पर बैठक हुई जिसमें बल्लू सहलोत, पार्षद अशोक टांक व हेमंत रजक, राकेश प्रजापत, विनीत सनाढ्य सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next